एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर: जिस हथियार ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, उसे और एडवांस बना रहा भारत, होने जा रही टेस्टिंग

India Pinaka MK3: भारत को एक और खतरनाक रॉकेट लॉन्चर मिलने वाला है. डीआरडीओ जल्द ही इसकी टेस्टिंग करेगा. पिनाका MK III नाम का यह लॉन्चर दुश्मनों को पल भर में तबाह कर देगा.

India Pinaka MK3: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी ताकत को दिखा दिया. उसने दुश्मनों को चेतावनी भी दे दी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने देश के कई शहरों पर हमले की कोशिश की थी, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था. भारत के पास कई खतरनाक हथियार हैं और अब एक घातक हथियार मिलने वाला है. डीआरडीओ जल्द ही पिनाका एमके 3 की टेस्टिंग करेगा. यह एक मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर है.

दरअसल पिनाका को अपग्रेड किया जाएगा. भारत के पास अभी पिनाका का पुराना वेरिएंट है. उसने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ अहम भूमिका निभाई थी. पिनाका एमके 1 की रेंज 40 किलोमीटर है. वहीं एमके 2 की रेंज 60 से 90 किलोमीटर है. इसका तीसरा वेरिएंट गाइडेड पिनाका है, जिसकी रेंज 70 से 90 किलोमीटर है. अब भारत का इसका सबसे उन्नत संस्करण मिलने वाला है.

क्यों ज्यादा घातक होगी पिनाका एमके 3

पिनाका एमके 3 की टेस्टिंग जल्द ही होगी. इसकी 120 किलोमीटर तक रेंज होगी. वहीं यह 250 किलोग्राम के वारहेड के साथ आएगी. डीआरडीओ की टीम इसमें नेविगेशन और कंट्रोल किट लगाएगी. यह लेजर गायरो नेविगेशन और माइक्रोस्ट्रिप एंटीने से लैस होगी. पिनाका 44 सेकेंड में 12 रॉकेट लॉन्च करने में सक्षम है. डीआरडीओ भविष्य में 200 से 300 किलोमीटर की रेंज वाली पिनाका की टेस्टिंग भी करेगा. 

चीन और पाकिस्तान की हालत होगी खराब

पिनाका एमके 3 की रेंज काफी ज्यादा है. लिहाजा यह पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसी देशों के लिए खतरे की घंटी होगी. पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के कई शहरों पर रॉकेट और ड्रोन से हमले की कोशिश की थी. उसने दिल्ली और अमृतसर को भी निशाना बनाया था, लेकिन भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके हर हमले को नाकाम कर दिया.

भारत के पास मौजूद हैं कई घातक हथियार

भारत के पास कई घातक मिसाइलें मौजूद हैं. इसमें अग्नि 5 और ब्रह्मोस मिसाइल शामिल है. ब्रह्मोस की मारक क्षमता करीब 600 किलोमीटर तक है. वहीं इसकी स्पीड 3700 किलोमीटर प्रति घंटे की है. अग्नि 5 की बात करें तो इसकी रेंज 5000 से 8000 किलोमीटर तक की है. इसमें मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक भी है. यह एक ही मिसाइल से कई लक्ष्यों को तबाह करने में सक्षम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान, 115-125 किमी की स्पीड से हवाएं, तबाही की दस्तक...
बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान, 115-125 किमी की स्पीड से हवाएं, तबाही की दस्तक...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget