एक्सप्लोरर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- 2047 तक विकसित देश बन जाएगा भारत

Defence Minister Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने सपना देखा है कि भारत 2047 तक विकसित देश बन जाएगा.

Pune News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रक्षा क्षेत्र में साइबर खतरों में वृद्धि के बीच प्रौद्योगिकी की प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिंह ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान (डीआईएटी) के दीक्षांत समारोह में कहा कि देश अब आत्मनिर्भर बन रहा है और आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार भारत 2027 तक विश्व अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर आ जाएगा. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है. रक्षा क्षेत्र में भी बदलाव आ रहे हैं. हम इस क्षेत्र में कई तकनीकी बदलाव देख सकते हैं. रक्षा क्षेत्र में कई समस्याएं भी उत्पन्न हुई हैं विशेषकर साइबर क्षेत्र में खतरे बढ़े हैं. उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, बदलते परिदृश्य के साथ हमें प्रौद्योगिकी में उन्नयन की ओर बढ़ना होगा. अगर चुनौती है तो समाधान है. अब प्रौद्योगिकी को उन्नत करने के लिए प्रयास होने चाहिए. 

'उत्पादों के विनिर्माण से रोजगार सृजन में मदद मिलेगी'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि हमें अन्य देशों से अलग होना चाहिए, लेकिन मकसद यह है कि बुनियादी आवश्यकताओं का निर्माण हम करें और हम उन्हें निर्यात करने में भी सक्षम हों. उन्होंने आगे कहा कि देश में उत्पादों के विनिर्माण से रोजगार सृजन में मदद मिलेगी. 

'2027 तक भारत विश्व अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर आ जाएगा'
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने सपना देखा है कि भारत 2047 तक विकसित देश बन जाएगा. रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर देश बन रहा है और भारत के दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता. 

राजनाथ सिंह ने कहा कि आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि 2027 तक भारत विश्व अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर आ जाएगा. अपने सपने को साकार करने के लिए हमें इस दिशा में काम करना चाहिए. समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि डीआईएटी के 12वें दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनकर उन्हें काफी खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के समय से ही संस्थान ने उल्लेखनीय काम किया है और (यहां से) आज मैं अपने देश का भविष्य देख सकता हूं. 

यह भी पढ़ें:-

Satyendra Jain News: मैं अकेलापन महसूस कर रहा हूं, मेरे साथ किसी को...' सत्येंद्र जैन ने जेलर को लिखी चिट्ठी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget