एक्सप्लोरर

India Corona Updates: कोरोना संकट बढ़ा, 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा मामले दर्ज, 648 की मौत

India Coronavirus Updates: बीते दिन दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामले अमेरिका में दर्ज किए गए हैं. अमेरिका के बाद भारत और ईरान में सबसे ज्यादा केस सामने आए.

India Coronavirus Updates: भारत में कोरोना संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. देश में एक बार फिर कोरोना मामले बढ़ने लगे हैं. बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 37,593 नए कोरोना केस आए और 648 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. इससे पहले दिन 25,467 कोरोना मामले आए थे. वहीं 24 घंटे में 34,169 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2776 एक्टिव केस बढ़ गए.

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 25 लाख 12 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 35 हजार 758 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 17 लाख 54 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या तीन लाख से ज्यादा है. कुल 3 लाख 22 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 25 लाख 12 हजार 366
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 17 लाख 54 हजार 281
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 22 हजार 327
  • कुल मौत- चार लाख 35 हजार 758
  • कुल टीकाकरण- 59 करोड़ 55 लाख 4 हजार डोज दी गई

केरल में कोरोना का कहर जारी
केरल में बुधवार को कोविड के 24,296 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38 लाख 51 हजार 984 हो गयी. जबकि 173 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 19,757 पर पहुंच गयी. केरल में 26 मई के बाद यह दूसरी बार है जब एक दिन सामने आये संक्रमण के नए मामलों की संख्या 24 हजार से अधिक रही है. 26 मई को कोरोना वायरस संक्रमण के 28,798 नए मामले सामने आए थे.

59 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 24 अगस्त तक देशभर में 59 करोड़ 55 लाख 4 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 61.90 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 51 करोड़ 11 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 17.92 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


India Corona Updates: कोरोना संकट बढ़ा, 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा मामले दर्ज, 648 की मौत

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.68 फीसदी है. एक्टिव केस 0.98 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
महंगाई पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का हैरान करने वाला बयान, कहा-महंगाई नहीं ये कांग्रेस का प्रोपगेंडा है

तालिबान ने अफगानी नागरिकों के देश छोड़ने पर लगाई पाबंदी, 5 साल अमेरिका की कैद में रहने वाले अब्दुल कय्यूम जाकिर बने रक्षा मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget