एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: कोरोना मामलों में एक बार फिर कमी, 24 घंटे में 26 हजार नए केस, 252 संक्रमितों की मौत

India Coronavirus News Updates: दुनियाभर में अबतक 22.97 करोड़ लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3.35 करोड़ लोग भारत से हैं.

India Coronavirus Updates: कोरोना मामलों में एक बार फिर कमी देखी गई है. पांच दिनों बाद 30 हजार से कम कोरोना मामले सामने आए हैं. मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 26,115 नए कोरोना केस आए और 252 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 34,469 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 8,606 एक्टिव केस कम हो गए.

कोरोना के पिछले 7 दिनों का आंकड़ा

  • 14 सितंबर- 27,176
  • 15 सितंबर- 30,570
  • 16 सितंबर- 34,403
  • 17 सितंबर- 35,662
  • 18 सितंबर- 30,773
  • 19 सितंबर- 30,256 
  • 20 सितंबर- 26,115

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 35 लाख 4 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 45 हजार 385 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 27 लाख 49 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 9 हजार 575 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 35 लाख 4 हजार 534
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 27 लाख 49 हजार 574
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 18 हजार 181
  • कुल मौत- चार लाख 45 हजार 385
  • कुल टीकाकरण- 81 करोड़ 85 लाख 13 हजार डोज दी गई

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 15692 नए मामले
केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,692 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से प्रदेश में 92 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 45 लाख 24 हजार 185 जबकि मरने वालों की संख्या 23,683 हो गयी है. प्रदेश में संक्रमण से ठीक होने वाले लेागों की संख्या 22,223 थी जिसके बाद में राज्य अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 43,32,897 पर पहुंच चुकी है. नए मामलों में 64 संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी हैं.

81 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 20 सितंबर तक देशभर में 81 करोड़ 85 लाख 13 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 96.46 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 55.48 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 12 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.72 फीसदी है. एक्टिव केस 0.95 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 8वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया बोले- अक्टूबर से विदेशों में भेजी जाएगी वैक्सीन, लेकिन पहली प्राथमिकता देश

पीएम मोदी के साथ 24 सितंबर को द्विपक्षीय बैठक करेंगे राष्ट्रपति बाइडन, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget