एक्सप्लोरर

देश में रिकॉर्ड 95 हजार कोरोना मरीज बढ़े, अबतक 44 लाख से ज्यादा संक्रमित, 75 हजार की मौत

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. लेकिन कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार अमेरिका से कई गुना ज्यादा है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना मामलों का रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ना जारी है. दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमण अपने देश में ही बढ़ रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 95,735 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले 7 सितंबर को रिकॉर्ड 90,802 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे. वहीं 24 घंटे में 1172 लोगों की जान चली गई है. देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44 लाख पार पहुंच गई है. दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है. लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 लाख 62 हजार हो गई है. इनमें से 75,062 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 19 हजार हो गई और 34 लाख 71 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

5 करोड़ 29 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट ICMR के मुताबिक, 9 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 29 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है. कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं.

मृत्यु दर में गिरावट राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.68% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में 2 करोड़ कोरोना मरीज ठीक हुए, 70 लाख का ईलाज जारी, 9 लाख से ज्यादा की मौत अमेरिका-भारत-ब्राजील में दुनिया के 54% कोरोना मरीज, तीन देशों में 44% की मौत, 54% ठीक होकर घर गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवालों के बीच VHP का बड़ा बयान, अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया बचाव, विपक्ष को लिया निशाने पर
राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवालों के बीच VHP का बड़ा बयान, अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया बचाव
Suvendu Adhikari Govt: बंगाल में बड़ा कानून! बिना मुकदमे 12 महीने तक हिरासत का बिल विधानसभा में पेश
बंगाल में बड़ा कानून! बिना मुकदमे 12 महीने तक हिरासत का बिल विधानसभा में पेश
जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
SIR का डर और दस्तावेजों में गलतियों का दुखद अंत, हैदराबाद में शख्स ने 1.5 लाख खर्च करने के बाद की आत्महत्या
SIR का डर और दस्तावेजों में गलतियों का दुखद अंत, हैदराबाद में शख्स ने 1.5 लाख खर्च करने के बाद की आत्महत्या

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget