एक्सप्लोरर

Corona Update: लगातार दूसरे दिन 1 लाख से कम नए केस आए, 24 घंटे में 2219 कोरोना संक्रमितों की मौत

Coronavirus Cases in India Today 9 June: अभी भी दुनिया में कोरोना से हर चौथी मौत भारत में हो रही है. एक्टिव केस मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर ही है. यानी भारत ऐसा दूसरा देश है जहां फिलहाल सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं.

नई दिल्ली: देश में लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 92 हजार 596 नए कोरोना केस आए और 2219 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं एक लाख 62 हजार 664 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 72,287 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले सोमवार को 86,498 केस दर्ज किए गए थे. 

आज देश में लगातार 27वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 8 जून तक देशभर में 23 करोड़ 90 लाख 58 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27 लाख 76 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 37 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 90 लाख 89 हजार
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 75 लाख 4 हजार 126
  • कुल एक्टिव केस- 12 लाख 31 हजार 415
  • कुल मौत- 3 लाख 53 हजार 528

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.21 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 5 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में कोविड मामलों में गिरावट
महाराष्ट्र में कोविड से रोजाना मरने वालों की संख्या अधिक रही और मुंबई में मरने वालों की संख्या 15,000 के पार पहुंच गई, हालांकि संक्रमण के ताजा मामले कम आए. सोमवार को घोषित 340 मौतों की तुलना में, राज्य में मंगलवार को 702 मौतों की जानकारी मिली, जिसमें 295 ताजा और 407 पिछली मौतें शामिल हैं. अब तक 101,172 लोगों की मौत हो चुकी है.

मुंबई में, लगातार 10वें दिन नए संक्रमण चार अंक के स्तर से नीचे रहे, सोमवार को 730 मामले आए थे, अगले दिन 682 आए, जिससे शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 712,055 हो गई. एक दिन पहले 28 मौतें हुई थीं, जो घटकर सात हो गई. देश की वाणिज्यिक राजधानी में अब तक 15,006 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.


ये भी पढ़ें-
चंदे में बीजेपी अव्वल, इलेक्टोरल ट्रस्ट फंड पाने में आई फर्स्ट, दूसरे नंबर पर रही ये पार्टी

अब दोगुना महंगी होगी पोलियो वैक्सीन? सरकार की खरीद कीमत 91 से हो जाएगी 188 रुपये प्रति डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget