एक्सप्लोरर

Corona Update: 24 घंटे में 1.32 लाख नए कोरोना मामले आए, 2713 संक्रमितों की गई जान

Coronavirus Cases in India Today 4 June: एक्टिव केस मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है. यानी भारत ऐसा दूसरा देश है जहां अभी फिलहाल सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं. वहीं अभी भी दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है. दुनिया में सबसे ज्यादा मामले हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 32 हजार 364 नए कोरोना केस आए और 2713 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 7 हजार लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 77,420 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले बुधवार को 1 लाख 34 हजार 154 लाख नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे और 2887संक्रमितों की मौत हुई थी.

आज देश में लगातार 22वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 3 जून तक देशभर में 22 करोड़ 41 लाख 9 हजार 448 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 28 लाख 75 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 35 करोड़ 74 से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20.75 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 85 लाख 74 हजार 350
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 65 लाख 97 हजार 655
  • कुल एक्टिव केस- 16 लाख 35 हजार 993
  • कुल मौत- 3 लाख 40 हजार 702

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 6 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

दूसरी लहर में 624 डॉक्टरों की मौत- आईएमए
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने कहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर में कुल 624 डॉक्टरों की जान जा चुकी है जिनमें से सबसे ज्यादा 109 मौत दिल्ली में हुई. आईएमए के मुताबिक महामारी के पहली चरण में 748 डॉक्टरों की मौत हुई थी. दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा बिहार में 96, उत्तर प्रदेश में 79, राजस्थान में 43, झारखंड में 39 और आंध्र प्रदेश में 34, तेलंगाना में 32, गुजरात में 31 व पश्चिम बंगाल में 30 चिकित्सकों की जान गई.

ये भी पढ़ें-
Explainer: क्या सरकार की आलोचना करना राजद्रोह? जानिए- सबसे ज्यादा केस कब और कहां दर्ज हुए

दिल्ली में 74 फीसदी अब लॉकडाउन नहीं चाहते, सर्वे में 9382 लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget