एक्सप्लोरर

दिल्ली में 74 फीसदी अब लॉकडाउन नहीं चाहते, सर्वे में 9382 लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

कोरोना संकट के चलते देश की राजधानी में 18 अप्रैल से लॉकडाउन में है. एक हफ्ते के भीतर दिल्ली में रोजाना कोरोना मामलों की संख्या 3,000-6,000 से घटकर 500-1000 पर आ गई है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली सरकार एक-एक हफ्ते के लिए पांच बार लॉकडाउन को बढ़ा चुकी है. अभी राजधानी में 7 जून सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगा हुआ है. क्या दिल्लीवासी सात जून के बाद भी लॉकडाउन को बढ़ाना चाहते हैं? इस संबंध में लोकल सर्किल्स ने एक सर्वे किया है, जिसमें 74 फीसदी लोग अब लॉकडाउन खत्म करने के पक्ष में है.

सर्वे में दिल्ली के सभी 11 जिलों के लोगों से 9,382 से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं. उत्तरदाताओं में 67 फीसदी पुरुष थे जबकि 33 फीसदी महिलाएं थीं. 49 फीसदी लोगों का कहना है कि लॉकडाउन को खत्म करके केवल लाइट और वीकेंड कर्फ्यू लगा देना चाहिए. 25 फीसदी ने कहा कि सभी तरह के प्रतिबंध हटा देना चाहिए. वहीं 26 फीसदी लोगों ने लॉकडाउन एक और हफ्ते बढ़ाने की बात कही.  

कोरोना संकट के चलते देश की राजधानी में 18 अप्रैल से लॉकडाउन में है. एक हफ्ते के भीतर दिल्ली में रोजाना कोरोना मामलों की संख्या 3,000-6,000 से घटकर 500-1000 पर आ गई है. वहीं पॉजिटिविटी रेट 2-3 फीसदी से गिरकर 1 फीसदी से भी कम पर आ गया. रिकवरी रेट बढ़ने के साथ सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की उपलब्धता भी बढ़ गई है. 

दिल्ली में संक्रमण दर 0.61 फीसदी हुई
दिल्ली में बीते दिन कोविड के 487 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण की दर 0.61 प्रतिशत हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले ढाई महीने के दौरान संक्रमण के नए मामलों की यह सबसे कम संख्या है. 16 और 17 मार्च को दिल्ली में संक्रमण के नए मामलों की संख्या क्रमश: 425 और 536 रही थी.

यह लगातार चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से कम दर्ज की गई है. दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 576 नए मामले आए थे. वहीं मंगलवार को कोविड-19 के 623 मामले सामने आए थे और 62 लोगों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे थी.

ये भी पढ़ें-
दिल्ली में बंद है युवाओं का वैक्सीनेशन, दूसरी डोज़ को लेकर असमंजस की स्तिथि

कैट की मांग- बाजार खोले सरकार, दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई एयरपोर्ट से बड़ी खबर, उड़ान के लिए तैयार 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 हुईं Delay
मुंबई एयरपोर्ट से बड़ी खबर, उड़ान के लिए तैयार 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 हुईं Delay
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान

Embed widget