एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना के संक्रमण में गिरावट जारी, 50 दिनों में आए सबसे कम 1.52 लाख नए केस, 3128 की मौत

Coronavirus Cases in India Today 31 May: एक्टिव केस मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है. यानी भारत ऐसा दूसरा देश है जहां अभी फिलहाल सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं. वहीं अभी भी दुनिया में हर दूसरी-तीसरी मौत भारत में हो रही है.

नई दिल्ली: आंकड़े बात रहे हैं कि भारत में कोरोना का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. हालांकि मौत की संख्या अभी भी बहुत ज्यादा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 52 हजार 734 नए कोरोना केस आए और 3128 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 38 हजार लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 88,416 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले शनिवार को 165,553 लाख नए केस दर्ज किए गए थे.

आज देश में लगातार 18वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 30 मई तक देशभर में 21 करोड़ 31 लाख 54 हजार 129 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 10 लाख 18 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 34 करोड़ 48 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 16.83 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 80 लाख 47 हजार 534
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 56 लाख 92 हजार 342
  • कुल एक्टिव केस- 20 लाख 26 हजार
  • कुल मौत- 3 लाख 29 हजार 100

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.17 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 91 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 8 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

यूपी लॉकडाउन में ढील
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में राहत देने का ऐलान किया है. 1 जून से जिन जिलों में 600 से कम एक्ट‍िव मामले होंगे, यूपी में कोरोना की लॉकडाउन जैसी पाबंदियों से उन 55  जिलों को राहत दी गई है. शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी. 20 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी. ये जिले लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, नोएडा, बुलंदशहर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर, सोनभद्र, जौनपुर, बागपत, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनोर और देवरिया हैं.

ये भी पढ़ें-
Explainer: मॉनसून के आगमन में देरी, जानिए भारत के लिए बारिश के मौसम का महत्व 

Petrol Diesel Price: कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार, जानें आज का रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुनवाई पूरी होने के बाद तीन महीने के अंदर सुनाना होगा फैसला', मुकदमों में देरी पर SC का हाईकोर्ट्स को निर्देश
'सुनवाई पूरी होने के बाद तीन महीने के अंदर सुनाना होगा फैसला', मुकदमों में देरी पर SC का हाईकोर्ट्स को निर्देश
Telangana App: गंजे होने पर ऐप नहीं पहचान पाया! मजदूर ने फिर ऐसा निकाला जुगाड़, हो गया वायरल, जानें क्या किया
गंजे होने पर ऐप नहीं पहचान पाया! मजदूर ने फिर ऐसा निकाला जुगाड़, हो गया वायरल, जानें क्या किया
Karnataka CM News Live: सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर, दिल्ली में राहुल गांधी-खरगे से की मुलाकात
सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर, दिल्ली में राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात
पाकिस्तान को जिसने किया तबाह, भारत की उस ब्रह्मोस के दीवाने हुए मुस्लिम देश, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान को जिसने किया तबाह, भारत की उस ब्रह्मोस के दीवाने हुए मुस्लिम देश, ये रही पूरी लिस्ट

वीडियोज

Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz
NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी, AAP-BJP और कांग्रेस में कौन मार रहा बाजी, यहां जानें सबकुछ
पंजाब निकाय चुनाव: वोटों की गिनती जारी, AAP-BJP और कांग्रेस में कौन मार रहा बाजी, यहां जानें सबकुछ
Monsoon Tracker: मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'थलापति' को देख खुद को नहीं रोक पाई एयर होस्टेस', ऐसा क्या लिखा, रातोंरात वायरल हो गई
'थलापति' को देख खुद को नहीं रोक पाई एयर होस्टेस', ऐसा क्या लिखा, रातोंरात वायरल हो गई
Viral Cricket Video: टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा अगला वैभव सूर्यवंशी! नन्ही सी उम्र में लगा रहा लंबे-लंबे छक्के; देखें वीडियो
टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा अगला वैभव सूर्यवंशी! नन्ही सी उम्र में लगा रहा लंबे-लंबे छक्के; देखें वीडियो
Madhubani Viral Video: 6000 का चालान करने के बाद खुद बिना हेलमेट चल रही थी लेडी इंस्पेक्टर, शख्स ने बना लिया वीडियो
6000 का चालान करने के बाद खुद बिना हेलमेट चल रही थी लेडी इंस्पेक्टर, शख्स ने बना लिया वीडियो
Embed widget