एक्सप्लोरर

Explained: मॉनसून के आगमन में देरी, जानिए भारत के लिए बारिश के मौसम का महत्व

मॉनसून का पूर्वानुमान एक ऐसी अबूझ पहेली है जिसका अनुमान लगाना बेहद कठिन है. आमतौर पर एक जून से बारिश के मौसम की शुरुआत होती है लेकिन कई बार ये देरी से भी दस्तक देता है.

भारत में हर साल जून-जुलाई के महीने में जमकर बारिश होती है. इस दौरान होने वाली बारिश देश में सालाना होने वाली बारिश का लगभग 70 फीसदी होती है. लेकिन इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दो दिन की देरी से दस्तक दे रहा है. केरल में मॉनसून के 3 जून तक पहुंचने का अनुमान है. हालांकि मौसम विभाग ने पहले 31 मई को मॉनसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था. अब इसकी शुरुआत 3 जून तक होने की उम्मीद है. आखिर भारत के लिए कितना अहम है ये मॉनसून, यहां जान लीजिए.

मॉनसून का क्या है मतलब?
'मॉनसून' अरबी भाषा के शब्द मौसिम से निकला है. इसका मतलब होता है 'हवाओं में ऋतुवत बदलाव.' जब हवाएं नवंबर से मार्च तक उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर चलती हैं तो इसे शीत ऋतु का मॉनसून कहा जाता है. वहीं जून से सितंबर तक ये हवाएं दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर चलती हैं तो इसे गर्मी का मॉनसून या ग्रीष्म मॉनसून कहा गया है.

मॉनसून का पूर्वानुमान कितना सटीक
मॉनसून के आगमन का अनुमान पहले ही लगा लिया जाता है. आमतौर पर एक जून से बारिश के मौसम की शुरुआत होती है लेकिन कई बार ये देरी से भी दस्तक देता है. मॉनसून का पूर्वानुमान एक ऐसी अबूझ पहेली है जिसका अनुमान लगाना बेहद कठिन है. 16 पैरामीटरों/मानकों का सूक्ष्मता से अध्ययन कर मॉनसून की भविष्यवाणी की जाती है. भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणियों की सटीकता 70-80 फीसदी तक रहती है. अभी भी मॉनसून पूर्वानुमान की भविष्यवाणी और असल परिस्थितियों में अंतर पाया जाता है.

मॉनसून का भारत के लिए महत्व
मॉनसून न केवल हमें गर्मी से छुटकारा दिलाता है बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र को दुरुस्त तरीके से चलाने में भी सहायक होता है. बारिश का मौसम आते ही किसान खरीफ, चावल, दालें, तिलहन जैसी फसलों का रोपण शुरू कर देते हैं. बारिश इस प्रमुख फसलों की पैदावार को भी प्रभावित करती है. अच्छे मॉनसून से कृषि उत्पादन बढ़ता है.

बारिश के मौसम से जमीन, तालाबों या नदियों में पानी भर जाता है, जिससे सिंचाई करने में मदद मिलती है. पानी से बिजली उत्पादन भी बढ़ता है. इससे अर्थव्यवस्था पर अच्छा प्रभाव पड़ता है. लेकिन खराब मॉनसून भारतीय अर्थव्यवस्था और विकास पर बुरा प्रभाव दाल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Embed widget