एक्सप्लोरर

Corona Update: 70 दिनों बाद देश में सबसे कम कोरोना केस आए, मरने वालों का संख्या अब भी 4 हजार के पार

Coronavirus Cases in India Today 12 June: भारत एक्टिव केस मामले में दुनिया में अब तीसरे स्थान पर आ गया है. अमेरिका और ब्राजील में भारत से ज्यादा एक्टिव केस हैं. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी का ग्राफ अब लगातार गिर रहा है. देश में आज 70 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 84,332 नए कोरोना केस आए और 4002 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 21 हजार 311 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 40,981 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले 1 अप्रैल को 81,466 केस दर्ज किए गए थे. 

आज देश में लगातार 30वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 11 जून तक देशभर में 24 करोड़ 96 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 34 लाख 33 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 37 करोड़ 62 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 93 लाख 59 हजार 155
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 79 लाख 11 हजार 384
  • कुल एक्टिव केस- 10 लाख 80 हजार 690
  • कुल मौत- 3 लाख 67 हजार 81

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.24 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 4 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या में 2,213 का इजाफा
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड के 11,766 नए मामले सामने आए जबकि कुल मिला कर 2213 लोगों की मौत हो गयी. नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58 लाख 87 हजार 853 और मृतक संख्या 1 लाख 6 हजार 367 हो गयी है. इससे पहले 26 मई से 10 जून तक कोविड के 8074 मरीजों की मौत हुई है.

यूपी के 7 जिलों में एक भी कोरोना का नया केस नहीं
उत्तर प्रदेश में कोरोना की चाल अब थमने लगी है. शुक्रवार को सात जिले ऐसे हैं जहां पर एक भी नया संक्रमित केस नहीं मिला है. यूपी में बीते दिन 619 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जबकि 1642 लोग संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में कुल 11000 एक्टिव मरीज बचे हैं. मरीजों के ठीके होने की दर भी 98.1 प्रतिशत हो गई है.

ये भी पढ़ें-

Delhi Traffic Rules: दिल्ली में गाड़ियों की स्पीड के लिए नए कायदे कानून तय, पढ़ें नहीं तो होगा भारी जुर्माना

Historic Highest Prices: पेट्रोल के शतक पार करने के बाद अब डीजल का राजस्थान में शतक, CNG अर्धशतक के साथ पिच पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget