एक्सप्लोरर

India Coronavirus Cases: कोरोना की बड़ी मार, 24 घंटे में आए 2 लाख नए मामले, एक्टिव केस 14 लाख के पार हुए

Coronavirus Cases In India: देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए 26 करोड़ 20 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है.

नई दिल्ली: कोरोना की बेकाबू रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. दुनिया में रोजाना सबसे ज्यादा केस भारत में ही आ रहे हैं. संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा अब दो लाख तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 200,739 नए कोरोना केस आए और 1038 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 93,528 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को 184,372 नए केस आए थे. पिछले साल 2 अक्टूबर के बाद से बीते दिन देश में सबसे ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 40 लाख 74 हजार 564
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 24 लाख 29 हजार 564
  • कुल एक्टिव केस- 14 लाख 71 हजार 877
  • कुल मौत- 1 लाख 73 हजार 123
  • कुल टीकाकरण- 11 करोड़ 44 लाख 93 हजार 238 डोज दी गई

पूरे महाराष्ट्र में 15 दिन का कर्फ्यू लागू
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,952 नए मामले सामने आए और 278 लोगों की मौत हो गई. कोविड-19 के मामले काफी तेजी से बढ़ने और चिंताजनक हालात को देखते हुए पूरे महाराष्ट्र में 14 अप्रैल रात आठ बजे से 15 दिनों का राज्यव्यापी कर्फ्यू लागू हो गया. नए मामलों के सामने आने के साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 35,78,160 हो गई, जबकि अब तक कुल 58,952 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है.

कल 33 लाख टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 14 अप्रैल तक देशभर में 11 करोड़ 44 लाख 93 हजार 238 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 33 लाख 13 हजार 848 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.24 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 89 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 10 हो गया. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत का दूसरा स्थान है.

ये भी पढ़ें-
महाराष्ट्र में ब्रेक द चेन का नहीं दिखा असर, रात 8.30 बजे अंधेरी स्टेशन के बाहर दिखी भारी भीड़

उद्धव ठाकरे का PM मोदी से आग्रह- कोविड को आपदा घोषित करें, SDRF के जरिए लोगों की मदद करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget