एक्सप्लोरर

'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त

देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने CEC के हलफनामे को लेकर कहा कि उन्होंने जो बिंदुवार जवाब दिया है हमें उसी आधार पर आगे बढ़ना चाहिए.

देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के हलफनामे को लेकर भोपाल में कहा, "मुझे लगता है कि यह सही है, क्योंकि जब CEC और चुनाव आयोग की ओर से हलफनामा आया है तो यह बिल्कुल सही होगा. मुझे लगता है कि ये सही है और SIR से जुड़े सभी फैसले फाइल पर लिए गए होंगे, जिस पर तीनों ने हस्ताक्षर किए होंगे. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए ओपी रावत ने कहा कि अगर ये फैसले आयोग में लिए गए हैं तो आयोग की बैठक में इस पर आम सहमति बनी होगी. उन्होंने आगे कहा कि इसमें उन्होंने जो बिंदुवार जवाब दिया है, उस पर भरोसा किया जाना चाहिए. ओपी रावत ने कहा कि उन्होंने जो बिंदुवार जवाब दिया है हमें उसी आधार पर आगे बढ़ना चाहिए. बाकी बातें तभी पता चलेंगी जब पूरा मामला विस्तार से सामने आएगा. 

ECI की विश्वसनीयता पर क्या कहा
चुनाव आयोग की विश्वसनीयता बहाल करने को लेकर उन्होंने कहा कि ये वाकई बहुत चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि जिस तरह से इलेक्शन कमीशन की साख पर आंच आई है. इसके बाद उन्होंने ओडिशा की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर 7-8 बीएलओ ने एक थाने में जाकर शिकायत की है कि हमारे अधिकारियों ने हमसे ही कागजात लेकर कई लोगों के नाम डिलीट किए हैं. इससे बड़ी चिंता जाहिर होती है.

रावत ने कहा कि बीएलओ के मन में ही कमीशन को लेकर चिंता है वो ही सवाल उठा रहे हैं. उन्हें आयोग से ज्यादा पुलिस पर भरोसा है इसलिए उन्होंने थाने में जाकर एफआई करा दी. इससे कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बीएलओ लेवल तक क्यों ऐसी नौबत आई. इसमें देखना होगा कि सुधार की कहां गुंजाइश है और हमें कहां सुधार करना चाहिए. 

इलेक्शन कमीशन की जवाबदेही पर क्या कहा
क्या इलेक्शन कमीशन को जनता के सामने आकर अपना पक्ष नहीं रखना चाहिए था क्योंकि कोर्ट में तो उनको जवाब देना ही पड़ेगा, इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि अगर शुरू में ही इलेक्शन कमीशन पब्लिक के सामने आ जाता और सारे तथ्यों को लेकर सिलसिलेवार ढंग से पूरी जानकारी देता और तीनों चुनाव आयुक्त एक साथ आकर इस पर पूरी जानकारी देते तो पब्लिश के मन में किसी तरह का संशय नहीं होता, जनता को चुनाव आयोग पर शक करने की कोई गुंजाइश ही नहीं बचती.

उन्होंने आगे कहा कि इलेक्शन कमीशन की साख पर जो भी आंच आई है इसकी कहीं कोई गुंजाइश ही नहीं बचती क्योंकि ये मामला नहीं उठता और इसे लेकर इस तरह देश भर में आंदोलन भी नहीं होते. मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक मांगों पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.

ये भी पढ़ें

जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget