एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का PM मोदी से आग्रह- कोविड को आपदा घोषित करें, SDRF के जरिए लोगों की मदद करें

देश में कोरोना ने हाहाकार मचाया हुआ है. इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. जिसके चलते 30 अप्रैल तक पूरे राज्य में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

मुंबई: कोरोना संकट के चलते महाराष्ट्र में 15 दिन 'लॉकडाउन' जैसी कठोर पाबंदियां घोषित की गई हैं. साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 5476 करोड़ रुपये के निर्धारित पैकेज की भी घोषणा की है. इसके अगले दिन मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि महामारी को प्राकृतिक आपदा के रूप में माना जाए और राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत प्रभावित लोगों की आर्थिक मदद की जाए.

सीएम ने मंगलवार को राज्य को संबोधित करते हुए कहा था कि भूकंप, भारी वर्षा और बाढ़ के दौरान प्राकृतिक आपदा की घोषणा की जाती है और प्रभावित लोगों की आर्थिक मदद की जाती है. उन्होंने कहा, "हम सभी ने महामारी को एक प्राकृतिक आपदा के रूप में स्वीकार किया है. इसलिए, हम प्रधानमंत्री से अनुरोध कर रहे हैं कि प्राकृतिक आपदा में लोगों की आर्थिक मदद की जाए जिनकी आजीविका महामारी से प्रभावित हुई है."

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, ठाकरे की ओर से पीएम को चिट्ठी लिखने की पुष्टि मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने की है. कुंटे ने कहा, "हालांकि यह महामारी एक आपदा है, इसे प्राकृतिक आपदा के रूप में परिभाषित किया जाना बाकी है. इसलिए, मौजूदा प्रणाली के अनुसार व्यक्तिगत लाभ नहीं दिया जा सकता है. महामारी को प्राकृतिक आपदा मानना राष्ट्रीय स्तर पर लिया जाने वाला नीतिगत निर्णय है और केंद्र को इस पर एक कदम उठाना होगा."

कोरोना मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं
मुख्यमंत्री ठाकरे ने कोरोना की स्थिति पर मंगलवार को राज्य को संबोधित करते हुए मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की कमी का भी जिक्र किया था. ऐसे में उन्होंने पीएम मोदी से महाराष्ट्र में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए वायुसेना की मदद देने की भी अपील की थी. उद्धव ठाकरे ने कहा था, ''पीएम हमें आज की परिस्थिति में ऑक्सीजन की जरूरत होगी. दूसरे राज्यो से ऑक्सीजन राज्य में आने की इजाजत चाहिए. बहुत दूर राज्यों से ऑक्सीजन आने में समय लगेगा. पीएम से निवेदन करता हूं कि रास्ते से ऑक्सीजन में समय लगेगा. अगर एयरफोर्स की मदद से ऑक्सीजन आ सकता है तो उसकी इजाजत दे.''

ये भी पढ़ें-
महाराष्ट्र में ब्रेक द चेन का नहीं दिखा असर, रात 8.30 बजे अंधेरी स्टेशन के बाहर दिखी भारी भीड़

कतर में फर्जी ड्रग केस में फंसे भारतीय दंपति भारत लौटे, दो साल से थे जेल में कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
Xप्लेन: रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और पाकिस्तान! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और PAK! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget