एक्सप्लोरर

भारत में बीते 7 दिन से लगातार एक हजार से ज्यादा मौतें, पिछले 24 घंटों में आए 75 हजार नए मामले

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. लेकिन कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार अमेरिका से तीन गुना ज्यादा है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से भारत में ही फैल रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 75,809 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1133 लोगों की जान चली गई है. देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43 लाख के करीब पहुंच गई है. ब्राजील को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश हो गया है. दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है. लेकिन हर दिन अमेरिका से दोगुने-तीन गुने कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 लाख 80 हजार हो गई है. इनमें से 72,775 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 83 हजार हो गई और 33 लाख 23 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

5 करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट ICMR के मुताबिक, 7 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 6 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है. कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं.

मृत्यु दर में गिरावट राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.69% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- कोरोना से भारत का हाल बेहाल है, जानिए- पाकिस्तान, चीन सहित 7 पड़ोसी देशों में कैसी है स्थिति रूस के रक्षा मंत्री को दी गई कोरोना वैक्सीन की खुराक, अगले हफ्ते से आम जनता को भी मिलगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Puri Rath Yatra 2026: होटल बुकिंग के नाम पर बड़ा फ्रॉड, 46 फर्जी वेबसाइटें ब्लॉक, श्रद्धालुओं के लिए पुलिस का अलर्ट
होटल बुकिंग के नाम पर बड़ा फ्रॉड, 46 फर्जी वेबसाइटें ब्लॉक, श्रद्धालुओं के लिए पुलिस का अलर्ट
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
Weather Update: बस 48 घंटे और.. फिर बदलेगा मौसम का पूरा खेल! दिल्ली समेत इन राज्यों में लू पर बारिश का बड़ा वार
बस 48 घंटे और.. फिर बदलेगा मौसम का पूरा खेल! दिल्ली समेत इन राज्यों में लू पर बारिश का बड़ा वार
एयरफोर्स की महिला अधिकारियों के रिटायरमेंट पर लगी रोक, परमानेंट कमीशन विवाद में HC का बड़ा फैसला
एयरफोर्स की महिला अधिकारियों के रिटायरमेंट पर लगी रोक, परमानेंट कमीशन विवाद में HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीस्ता के बहाने चिकन नेक के करीब बढ़ रहा चीन, भारत ने जताई चिंता तो अब आया ड्रैगन का जवाब
तीस्ता के बहाने चिकन नेक के करीब बढ़ रहा चीन, भारत ने जताई चिंता तो अब आया ड्रैगन का जवाब
दिल्ली को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
दिल्ली को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
एयरफोर्स की महिला अधिकारियों के रिटायरमेंट पर लगी रोक, परमानेंट कमीशन विवाद में HC का बड़ा फैसला
एयरफोर्स की महिला अधिकारियों के रिटायरमेंट पर लगी रोक, परमानेंट कमीशन विवाद में HC का बड़ा फैसला
'मोदी सरकार शायद ही बातचीत का रास्ता चुनेगी', सुलह के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, जानें क्या बोले कमर चीमा
'मोदी सरकार शायद ही चुने बातचीत...', सुलह के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, क्या बोले डिफेंस एक्सपर्ट?
Tamil Nadu Politics:'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Embed widget