एक्सप्लोरर

रूस के रक्षा मंत्री को दी गई कोरोना वैक्सीन की खुराक, अगले हफ्ते से आम जनता को भी मिलगी

'स्पूतनिक-V' वैक्सीन को 10-13 सितंबर के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद व्यापक इस्तेमाल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा. इसके बाद जनता को वैक्सीन लगाई जानी शुरू हो जाएगी.

मॉस्को: भारत समेत दुनियाभर में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच अच्छी खबर ये है कि कोरोना वैक्सीन 'स्पुतनिक V' को अगले हफ्ते आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है. रूस के रक्षा मंत्री को कोरोना वैक्सीन 'स्पुतनिक V' दी गई है. दवा लेने के बाद रक्षा मंत्री ने कहा है कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और कोई साइड इफेक्ट का अनुभव नहीं कर रहे हैं.

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनकी एक बेटी को भी टीका दिया जा चुका है और उसमें एंटीबॉडी विकसित हुए हैं. इसके अलावा रूसी व्यापार मंत्री डेनिस मंटुरोव को भी टीका लगाया गया था. रूसी न्यूज एजेंसी TASS ने बताया, 'स्पूतनिक-V' वैक्सीन को 10-13 सितंबर के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद व्यापक इस्तेमाल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा. इसके बाद जनता को वैक्सीन लगाई जानी शुरू हो जाएगी.

11 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन 'स्पूतनिक-V' को मंजूरी दी थी. पहले बैच का उत्पादन शुरू कर दिया है. मॉस्को में स्थित गमालेया इंस्टीट्यूट ने इस वैक्सीन को विकसित किया है. रूस ने इस वैक्सीन को ‘स्पुतनिक V’ नाम दिया है, जो सोवियत संघ द्वारा 1957 में छोड़े गए दुनिया के पहले मानव निर्मित उपग्रह का नाम था.

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- टीका प्रभावी और सुरक्षित रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस द्वारा पिछले महीने मंजूरी दिए गए कोरोना वायरस के टीके की प्रशंसा की और कहा कि यह प्रभावी और सुरक्षित है. राष्ट्रपति ने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की जो केवल दो महीने तक कुछ दर्जन लोगों पर परीक्षण के आधार पर मंजूरी देने पर सवाल उठा रहे हैं.

पुतिन ने जोर देकर कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के पहले टीके को सरकार ने सख्त रूसी कानून की कसौटी पर परखने के बाद मंजूरी दी है और ये कानून अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है.

ये भी पढ़ें- कोरोना का कहर: दुनियाभर में अबतक 8.87 लाख लोगों की मौत, पिछले 24 घंटों में 2.30 केस बढ़ें अमेरिका-भारत-ब्राजील कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, सिर्फ यहां हैं दुनिया के 54% केस, 44% की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget