एक्सप्लोरर

Corona Update: एक्टिव केस मामले में भारत का 16वां स्थान, अब तक 37 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 16वां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

नई दिल्ली: भारत में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है. एक्टिव केस मामले में भारत अब इंडोनेशिया को पछाड़कर दुनिया में 16वें स्थान पर आ गया है. देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 68 हजार हो गई है. पिछले 24 घंटों में भारत में 13,052 नए कोरोना केस दर्ज किए गए और 127 लोगों की जान चली गई है. बीते दिन 13,965 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 7 लाख 46 हजार हो गए हैं. कुल एक लाख 68 हजार 784 लोगों को जान जा चुकी है. एक करोड़ चार लाख 23 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं.

साढ़े 19 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 30 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 65 लाख 88 हजार कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7.50 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. राहत की बात है कि देश में मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कोरोना से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस पौने दो फीसदी से भी कम है.

37 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया देशभर में अब तक 37 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को टीकाकरण के 15वें दिन 2,44,307 लोगों को टीका लगाया गया और टीका लगने के बाद प्रतिकूल प्रभाव के 71 मामले सामने आए. टीका लगवा चुके स्वास्थ्य कर्मियों की कुल संख्या 37,44,334 हो गई है.

अब तक उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 4,63,793 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया है. इसके बाद राजस्थान में 3,26,745 स्वास्थ्य कर्मियों को, कर्नाटक में 3,15,343, मध्य प्रदेश में 2,73,872 और महाराष्ट्र में 2,69,064 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है. भारत ने न केवल सबसे तेजी से 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया है बल्कि 20 लाख और 30 लाख लोगों को टीका लगाने के मामले में भी देश पहले पायदान पर रहा है.

ये भी पढ़ें- सिंघु हिंसा को अकाली दल ने दिया धार्मिक रंग, दिल्ली पुलिस पर लगाया हिंदू संगठनों के प्रभाव का आरोप

BKU के भानु गुट ने कहा- राकेश टिकैत के खिलाफ दर्ज मुकदमे जैसे ही हटा लिए जाएंगे, वह गांव वापस चले जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget