एक्सप्लोरर

Corona Updates: कोरोना से मौत के मामले में भारत अब चौथा देश, अब तक 35 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 15वां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

नई दिल्ली: भारत में अबतक एक लाख 54 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं. दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है. कुल मौत के मामले में अब मैक्सिको भारत से आगे निकल गया है. पिछले 24 घंटों में भारत में 13,083 नए कोरोना केस दर्ज किए गए और 137 लोगों की जान चली गई है. बीते दिन 14,808 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 7 लाख 33 हजार हो गए हैं. कुल एक लाख 54 हजार 147 लोगों को जान जा चुकी है. एक करोड़ चार लाख नौ हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 69 हजार हो गई है, जिनका इलाज चल रहा है.

साढ़े 19 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 29 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 58 लाख 37 हजार कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7.56 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. राहत की बात है कि देश में मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कोरोना से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस पौने दो फीसदी से भी कम है.

देश भर में 35 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण देश भर में अब तक 35 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शुक्रवार तक 62,939 सत्रों में कुल 35,00,027 लोगों को टीका लगाया गया. कल 5,71,974 लोगों का टीकाकरण किया गया.

16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण अभियान चल रहा है. अब तक जिन लाभार्थियों को टीका लगाया गया है, उनमें आंध्र प्रदेश से 1,77,856, बिहार से 1,10,381, केरल से 1,35,832, कर्नाटक से 3,07,752, मध्य प्रदेश से 2,22,193, महाराष्ट्र से 2,57,173, तमिलनाडु से 97,126, दिल्ली से 48,008, गुजरात से 2,16,004, उत्तर प्रदेश से 4,31,879 और पश्चिम बंगाल से 2,20,356 लोग हैं.

ये भी पढ़ें- चलती कार से इजरायल एंबेसी के पास एक पैकेट फेंक कर चले गए थे आंतकी, पुलिस की छापेमारी जारी

सुरक्षा परिषद में भारत ने उठाया आतंकी संगठनों में बच्चों की भर्ती का मुद्दा, कार्रवाई की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में सरकार बनते ही कांग्रेस ने किया 'शुभेंदु अधिकारी वाला काम', भड़क उठा विपक्ष, क्या फैसला बदलेंगे वीडी सतीशन?
केरल में कांग्रेस ने किया 'शुभेंदु वाला काम', भड़क उठा विपक्ष, क्या फैसला बदलेंगे वीडी सतीशन?
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
US वीजा विवाद पर जयशंकर ने जताई नाराजगी तो मार्को रुबियो बोले- 'इंडिया को टारगेट नहीं कर रहे हैं...'
US वीजा विवाद पर जयशंकर ने जताई नाराजगी तो मार्को रुबियो बोले- 'इंडिया को टारगेट नहीं कर रहे हैं...'
NEET Paper Leak: RCC कोचिंग वाले मोटेगांवकर का नया Video, छात्रों पर छिड़का पानी, AIIMS में एडमिशन का किया दावा
NEET पेपर लीक: RCC कोचिंग वाले मोटेगांवकर का नया Video, छात्रों पर छिड़का पानी, AIIMS में एडमिशन का किया दावा

वीडियोज

India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive
Honda ZR-V Hybrid debuts in India, Booking open now | Auto Live #hondacity #hondazrv #hybridcars
Best Cars Under ₹30 Lakh in India 2026 | कौन सी कार आपके लिए सही है? #autolive
Desi Jeep SUV with Tata Sierra platform coming soon! #jeep #tatasierra #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में सरकार बनते ही कांग्रेस ने किया 'शुभेंदु अधिकारी वाला काम', भड़क उठा विपक्ष, क्या फैसला बदलेंगे वीडी सतीशन?
केरल में कांग्रेस ने किया 'शुभेंदु वाला काम', भड़क उठा विपक्ष, क्या फैसला बदलेंगे वीडी सतीशन?
जनगणना टीम को घर का पता बताने पर मार दी गोली! गाजियाबाद में पड़ोसियों के बीच लड़ाई
जनगणना टीम को घर का पता बताने पर मार दी गोली! गाजियाबाद में पड़ोसियों के बीच लड़ाई
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
ऋषभ पंत से छिनेगी लखनऊ की कप्तानी? LSG के क्रिकेट डायरेक्टर के बयान से मची हलचल
ऋषभ पंत से छिनेगी लखनऊ की कप्तानी? LSG के क्रिकेट डायरेक्टर के बयान से मची हलचल
थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर कहां देख पाएंगे 'है जवानी तो इश्क होना है'? वरुण धवन मचाने आ रहे धमाल
थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर कहां देख पाएंगे 'है जवानी तो इश्क होना है'? वरुण धवन मचाने आ रहे धमाल
फाल्टा उपचुनाव: जिस सीट पर TMC कैंडिडेट जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन आगे?
फाल्टा उपचुनाव: जिस सीट पर TMC कैंडिडेट जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन आगे?
छत्तीसगढ़: बीजेपी MLA रेणुका सिंह का कथित ऑडियो वायरल, बघेल का जिक्र कर कही बड़ी बात, सियासी हलचल तेज
छत्तीसगढ़: बीजेपी MLA रेणुका सिंह का कथित ऑडियो वायरल, बघेल का जिक्र कर कही बड़ी बात, सियासी हलचल तेज
CBSE 12th Re-evaluation 2026: छात्रों को वापस मिलेगा अतिरिक्त पैसा, स्कैन कॉपी आवेदन में गड़बड़ी को लेकर CBSE का बड़ा अपडेट
छात्रों को वापस मिलेगा अतिरिक्त पैसा, स्कैन कॉपी आवेदन में गड़बड़ी को लेकर CBSE का बड़ा अपडेट
Embed widget