एक्सप्लोरर

Corona Cases: अगस्त में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के नए केस, कल के मुकाबले 4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ आए करीब 45 हजार मामले

India Coronavirus Cases: भारत में अबतक तीन करोड़ 18 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा संक्रमण का प्रकोप फैला है.

Coronavirus Cases Today: भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर अभी थमा नहीं है. अगस्त में कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं. शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 44,643 नए कोरोना केस आए और 464 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 41,096 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 3083 एक्टिव केस बढ़ गए.

इससे पहले गुरुवार को देश में 42,982 नए मामले दर्ज किए गए थे और 533 संक्रमितों की मौत हुई थी. यानी कि आज पिछले दिन से करीब चार फीसदी ज्यादा कोरोना केस आए हैं. अगस्त में कोरोना मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बस एक दिन दो अगस्त को मामले घटे थे.


Corona Cases: अगस्त में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के नए केस, कल के मुकाबले 4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ आए करीब 45 हजार मामले

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना केस आए
केरल में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,040 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 117 मरीजों की मौत हो गई. केरल में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34.93 लाख हो गई है जबकि मृतक संख्या 17,328 पर पहुंच गई है. अब तक 32,97,834 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 1,77,924 मरीज उपचाराधीन हैं. केरल में संक्रमण की दर 13.49 फीसदी दर्ज की गई.

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 18 लाख 56 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 26 हजार 754 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 10 लाख 15 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अभी भी चार लाख से ज्यादा है. कुल 4 लाख 14 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 


Corona Cases: अगस्त में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के नए केस, कल के मुकाबले 4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ आए करीब 45 हजार मामले

अबतक करीब 50 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 5 अगस्त तक देशभर में 49 करोड़ 53 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 57.97 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 47 करोड़ 65 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 16.40 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


Corona Cases: अगस्त में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के नए केस, कल के मुकाबले 4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ आए करीब 45 हजार मामले

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.29 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब आठवें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Coronavirus: कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच आज होगी अदार पूनावाला की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात

मध्य प्रदेश: बाढ़ पर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल, कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget