एक्सप्लोरर

थर-थर कांपेंगे दुश्मन! अमेरिका से प्रीडेटर ड्रोन की डील हुई फिक्स, भारत में बनेंगी दो न्यूक्लियर सबमरीन

India US Deal Fix: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने स्वदेशी रूप से दो परमाणु सबमरीन और अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के लिए बड़े सौदे को मंजूरी दे दी है.

India US Deal Fix: भारतीय नौसेना और रक्षा बलों की सर्विलांस क्षमताएं और भी ज्यादा मजबूत होने वाली है. सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने स्वदेशी रूप से दो परमाणु सबमरीन और अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के लिए बड़े सौदे को मंजूरी दे दी है. इसमें भारतीय नौसेना को परमाणु ऊर्जा से चलने वाली दो हमलावर सबमरीन मिलेंगी, जो हिंद महासागर क्षेत्र में सेना की क्षमताओं को कई गुना बढ़ाने में मदद करेंगी.

विशाखापटनम में शिप बिल्डिंग सेंटर में दो सबमरीन के निर्माण की ये डील लगभग 45,000 करोड़ रुपये का होगी और इसमें लार्सन एंड टूब्रो जैसी निजी क्षेत्र की फर्मों की प्रमुख भागीदारी होगी. यह डील काफी लंबे समय से होल्ड पर थी. भारतीय नौसेना इस पर जोर दे रही थी क्योंकि यह देश के लिए पानी के नीचे की क्षमता की कमी को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता थी. भारत की काफी लंबे समय से योजना है कि उसके पास ऐसी छह सबमरीन हो. 

जल्द होंगे हस्ताक्षर

इस एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वेसल प्रोजेक्ट के तहत बनने जा रही ये सबमरीन उसी स्थान पर अरिहंत श्रेणी के तहत बनाई जा रही पांच परमाणु सबमरीन से अलग हैं. सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की ओर से आज मंजूर की गई दूसरी बड़ी डील दोनों सरकारों के बीच विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंध के तहत अमेरिकी जनरल एटॉमिक्स से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने की है. इस सौदे को 31 अक्टूबर से पहले मंजूरी मिलनी थी क्योंकि अमेरिकी प्रस्ताव की वैधता उस समय तक थी और अब इस पर अगले कुछ दिनों में ही हस्ताक्षर होने जा रहे हैं.

कितने-कितने मिलेंगे ड्रोन

अनुबंध के अनुसार, रक्षा बलों को सौदे पर हस्ताक्षर करने के चार साल बाद ड्रोन मिलने शुरू हो जाएंगे. भारतीय नौसेना को 31 में से 15 ड्रोन मिलेंगे जबकि सेना और भारतीय वायु सेना को आठ-आठ ड्रोन मिलेंगे और उन्हें उत्तर प्रदेश में दो ठिकानों पर एक साथ तैनात किया जाएगा. वहीं डीआरडीओ और निजी क्षेत्र की कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज की ओर से बनाए गए भारतीय उपकरणों का इस्तेमाल 31 ड्रोन पर मेक इन इंडिया तत्व के रूप में किया जा सकता है, जिनसे शांतिकालीन निगरानी में गेम चेंजर होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- हरियाणा में बेहद टाइट थी फाइट! 1 फीसदी वोट से बीजेपी ने कर दिया खेल; जानें कैसे कांग्रेस को दी पटखनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget