एक्सप्लोरर

India China Relation: भारत-चीन के संबंध रहेंगे तनावपूर्ण, अमेरिका की इस रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे

US Intel Report: अमेरिका के खुफिया तंत्र की एक रिपोर्ट ने खलबली मचा रखी है. इसमें भारत चीन और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर भी बात की गई है. वहीं अन्य खुलासे भी किए गए हैं.

US Report On India China Relation: भारत और चीन के संबंध को लेकर हमेशा चर्चा रहती है. इसको लेकर अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि आने वाले समय में भी दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण रहने वाले हैं. हालांकि इस रिपोर्ट में अमेरिका ने चीन को अपना निकटतम प्रतिस्पर्धी बताया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी संसद में एनुअल थ्रेट एसेसमेंट यानि बाहरी खतरों का सालाना आंकलन करने वाली रिपोर्ट पेश की गई. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और भारत बातचीत के जरिए बॉर्डर पर जारी विवाद को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बावजूद दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव बना रहेगा. इस रिपोर्ट में अमेरिका के खुफिया तंत्र ने अमेरिका के हितों के लिए दो चुनौतियों को भी दर्शाया है. पहला, अमेरिका और उसके सहयोगियों के बीच सामरिक प्रतिस्पर्धा और दूसरा रूस-चीन.

भारत-चीन रिश्तों पर रिपोर्ट में क्या?

रिपोर्ट में कहा गया, “विवादित सीमा पर भारत और चीन दोनों देशों के सेना विस्तार के बाद दो परमाणु शक्तियों के बीच सशस्त्र टकराव के जोखिम को बढ़ाता है. इससे अमेरिका के लोगों और उसके हितों को सीधा खतरा हो सकता है. इसमें अमेरिका के हस्तक्षेप की मांग की जाती है. पिछले गतिरोधों से साफ है कि एलएसी पर लगातार निम्न स्तर के संघर्ष तेजी से बढ़ सकते हैं.” रिपोर्ट फरवरी की शुरुआत में तैयार की गई थी और बुधवार को जारी की गई.

पाकिस्तान को लेकर भी किया खुलासा

संसद में पेश की गई राष्ट्रीय खुफिया विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत विरोधी उग्रवादी समूह और आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने का पाकिस्तान का लंबा इतिहास रहा है. पाकिस्तान की ओर से कथित या वास्तविक उकसावे का जवाब अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहले से कहीं अधिक सैन्य बल के जरिए दिए जाने की आशंका है.

अमेरिकी खुफिया तंत्र ने बुधवार (8 मार्च) को सांसदों से कहा कि उसे भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन के बीच तनाव बढ़ने और उनके बीच संघर्ष होने की आशंका है. यह रिपोर्ट अमेरिकी खुफिया तंत्र के वार्षिक खतरे के आकलन का हिस्सा है, जिसे राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के कार्यालय ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने पेश किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव विशेष रूप से चिंता का विषय है. हालांकि, दोनों देश 2021 की शुरुआत में नियंत्रण रेखा पर दोनों पक्षों के फिर से संघर्ष विराम पर राजी होने के बाद से अपने संबंधों को मजबूत करने के इच्छुक हैं.

ये भी पढ़ें: India China trade: भारत घटाएगा चीन से मेडिकल इम्पोर्ट, QUAD देशों की बैठक के बाद फैसला, जानें अब किस देश से खरीदे जाएंगे इक्विपमेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget