एक्सप्लोरर

India-China Face-Off: यांग्त्से में झड़प के दौरान चीनी सैनिकों को खदेड़ने में भारतीय सेना की इन 3 यूनिट का था योगदान

India Vs China: एक हफ्ते पहले हुई इस झड़प के दौरान जहां चीनी लाठियों और अन्य उपकरणों से लैस थे तो भारतीय सैनिक भी संघर्ष के लिए तैयार थे. भारतीय सैनिकों ने भी लाठी, डंडे और अन्य हथियार उठा लिए थे.

India-China Conflict: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में यांग्त्से में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की चर्चा हर तरफ हो रही है. इसे लेकर कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें भारतीय सैनिक चीनियों के खदेड़ते नजर आ रहे हैं. इस बीच कुछ लोग यह भी जानना चाह रहे हैं कि जो सैनिक चीनी सेना से भिड़ रहे हैं, आखिर वो कौन हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह झड़प भारतीय सेना की तीन इकाइयों से हुई. ये तीनों अलग-अलग रेजिमेंट (जम्मू और कश्मीर राइफल्स, जाट रेजिमेंट और सिख लाइट इन्फैंट्री) से हैं.

संघर्ष के वक्त दो यूनिट थी वहां मौजूद

सूत्रों के मुताबिक, एक हफ्ते पहले हुई इस झड़प के दौरान जहां चीनी लाठियों और अन्य उपकरणों से लैस थे तो भारतीय सैनिक भी संघर्ष के लिए तैयार थे. भारतीय सैनिकों ने भी लाठी, डंडे और अन्य हथियार उठा लिए थे. झड़प से पहले भारतीय सेना की एक यूनिट वहां से निकल रही थी और एक नई यूनिट से रिलीव हो रही थी. हालांकि, चीनियों ने जब संघर्ष शुरू किया तब दोनों यूनिट क्षेत्र में मौजूद थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना के जवान हर साल इन इलाकों में घुसने की कोशिश करते हैं और अपनी क्लेम लाइन के बाहर पेट्रोलिंग करने की कोशिश करते हैं, जिसे भारत इजाजत नहीं देता. चीनी सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा पर होलीदीप और परिक्रमा क्षेत्र के आसपास यांग्त्से में मुद्दों पर आक्रामक व्यवहार कर रही है.

चीनी सेना ड्रोन से शूट कर रही थी झड़प

सूत्रों का दावा है कि जिस वक्त झड़प हो रही थी, तब चीनी सेना ड्रोन के जरिये पूरी झड़प को शूट करने के लिए भी आई थी. वे यह शूट इस उम्मीद में कर रहे थे कि भारतीय सैनिकों को पछाड़ देंगे लेकिन उनके लिए यह उल्टा पड़ा. चीनी सैनिक 300 से ज्यादा की संख्या में थे. उन्होंने भारतीय सैनिकों पर पथराव भी किया लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्हें बुरी तरह पीटकर पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया.

क्या कहा गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने

गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि भारतीय सेना देश में कहीं भी किसी को एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं करने देगी. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने 9 दिसंबर को अरुणाचल के तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में चीनी सेना को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) का उल्लंघन करने से बहादुरी से रोका. उन्होंने कहा, ''मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोई भी भारतीय सैनिक नहीं मारा गया या गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. मैं सदन को यह भी विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सेना देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में सक्षम है. हमारी सेना किसी भी घुसपैठ से निपटने के लिए तैयार है.''

ये भी पढ़ें

Bharat Jodo Yatra: सचिन पायलट बोले, 'भारत जोड़ो यात्रा में सिर्फ कांग्रेस के नहीं बल्कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget