एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: सचिन पायलट बोले, 'भारत जोड़ो यात्रा में सिर्फ कांग्रेस के नहीं बल्कि...'

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जो़ड़ो यात्रा को लेकर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दावा किया कि सभी लोग जुड़ रहे हैं.

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में सिर्फ कांग्रेस के लोग ही नहीं बल्कि समान विचारधारा वाले सभी लोग जुड़ रहे हैं. सवाईमाधोपुर में रिपोर्टरों से बातचीत में पायलट ने कहा, ‘‘यह एक राजनीतिक यात्रा नहीं है. यह एक देश को, समाज को जोड़ने की और समाज में जो आक्रोश और कड़वाहट पैदा हुई है, उसे निकालकर लोगों को एकसाथ जोड़ने की एक मुहिम है.''

सचिन पायलट ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में ना सिर्फ कांग्रेस के लोग, बल्कि समान विचारधारा के सभी लोग जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी रोज 30 किलोमीटर चल रहे हैं तो लोग उसकी सराहना भी कर रहे हैं और स्वयं को उससे जोड़ने की कोशिश भी कर रहे हैं.’’

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने कहा, ‘‘राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में 100 दिन से लगातार चल रहे हैं. इतिहास कायम हुआ है और बीजेपी के हमारे साथी बहुत विचलित हैं... परेशान हैं... कि इतनी जनता कैसे जुड़े रही है... वो मीडिया में भले ही नहीं छापता हो.

'लोग जुड़ रहे हैं'

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जिस गली-मोहल्ले से निकल रही है वहां लोग जुड़ रहे हैं. बच्चे, बुजुर्ग, किसान, पूर्व सैनिक, नौजवान, महिलाएं सब मिल रहे हैं. बात सुन रहे हैं और उनकी बातें सुनकर समस्या का समाधान निकालने की ओर वो (राहुल गांधी) काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सकारात्मक बात कर रहे हैं, वह किसी की बुराई नहीं कर रहे हैं. वोट नहीं मांग रहे हैं.

बता दें कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार (16 दिसंबर) को 100 दिन पूरे कर रही है और इस मौके पर प्रदेश की राजधानी जयपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम 'भारत जोड़ो कंसर्ट' का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 'राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, कम्युनिकेशन गैप और AAP...' कांग्रेस के इकलौते मुस्लिम विधायक ने बताई गुजरात में हार की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget