एक्सप्लोरर

'किसकी शर्तों पर होगा डिसइंगेजमेंट, चीन की या भारत की', ड्रैगन से सीमा विवाद पर बोले कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

India China Border Issue: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत चीन सीमा विवाद को लेकर पीए मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत की खबरों के बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है.

India China Relation: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक दूसरे के साथ बातचीत करते हुए नजर आए. शुक्रवार (25 अगस्त) को विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि दोनों नेता अपने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र तनाव कम करने के प्रयासों को तेज करने का निर्देश देने पर सहमत हुए. मामले पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सवाल किया है.

उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “डिसइंगेजमेंट किसकी शर्तों पर? चीन की शर्तें या भारत की शर्तें. अप्रैल 2020 से पहले की यथास्थिति में भारत की स्थिति के साथ जो कुछ भी हुआ, वो समझौते योग्य नहीं? हम दिल्ली में एक ऐसे व्यक्ति की मेजबानी करेंगे जिसने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया- शी.”

पीएम मोदी ने शी जिनपिंग से क्या कहा?

वहीं, विदेश सचिव ने बताया कि पीएम ने शी जिनपिंग से कहा कि भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना और एलएसी का सम्मान करना आवश्यक है. इसके अलावा समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि चीन ने पीएम मोदी से बातचीत का अनुरोध किया था.

इसके पहले चीन ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बैठक हुई थी. ड्रैगन ने कहा था कि इस बैठक के लिए भारत की तरफ से अनुरोध आया था. भारत की तरफ से इस दावे को नकार दिया गया है.

एएनआई ने सूत्रों के अनुसार बताया कि चीनी पक्ष की ओर से भारतीय पक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया गया था. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच लीडर्स लाउंज में अनौपचारिक बातचीत हुई.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit: चीन ने किया था पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता का अनुरोध! भारत ने ड्रैगन के दावे को नकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget