एक्सप्लोरर

India-Canada Tension: 'कनाडा में पनप रहे खालिस्तानी आतंकी', भारतीय खुफिया विभाग ने डोजियर में दी डिटेल

India-Canada Relations: भारत की खुफिया एजेंसी ने कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों का डोजियर तैयार किया है. इसमें कई आतंकियों के नाम हैं लेकिन तीन आतंकी ऐसे हैं जो कई बार भारत आ चुके हैं.

India-Canada Row: भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकियों को लेकर तनातनी चल रही है. एक तरफ कनाडा इन आतंकियों को शरण दे रहा है तो वहीं भारत इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया तो भारत ने सख्ती दिखाते हुए कनाडा का वीजा प्रतिबंधित कर दिया. इन सब के बीच कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ कई बार सबूत पेश किए गए लेकिन ट्रूडो सरकार इनको शरण देती रही.

हिदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने खुफिया जानकारी के आधार पर कई बार कनाडा को खालिस्तानियों की जानकारी दी लेकिन कनाडा सरकार का ढुलमुल रवैया ही देखने को मिला. साल 2014 के बाद भी देश की सुरक्षा एजेंसियों ने ओटावा के समकक्षों को जानकारी दी थी लेकिन ओटावा ने कहा कि उन्हें भारत से खुफिया जानकारी नहीं मिल सकी क्योंकि वहां कोई संस्थागत तंत्र नहीं था और वह खुफिया जानकारी सबूत नहीं थी.

इसके बाद साल 2020 में एनआईए ने एफबीआई-आरसीएमपी प्रोटोकॉल के तहत एक एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. इसके बाद भी कुछ नहीं बदला क्योंकि जस्टिन ट्रूडो सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए खालिस्तानियों का समर्थन करती रही.

भारतीय एजेंसियों ने दिया डोजियर

भारतीय खुफिया विभाग के हालिया खुलासों से कनाडा में सक्रिय खालिस्तान आतंकी नेटवर्क की मौजूदगी पर चिंताएं सामने आई हैं. भारतीय अधिकारियों ओर से दिया गया डोजियर कई कनाडाई नागरिकों की पहचान करता है जो कथित तौर पर प्रतिबंधित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़े हुए हैं.

गुजरजीत सिंह चीमा

भारतीय खुफिया जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से पंजाब का रहने वाला 50 वर्षीय कनाडाई नागरिक गुरजीत सिंह चीमा एक आईएसवाईएफ और केएलएफ का सदस्य है जो टोरंटो में 'सिंह खालसा सेवा क्लब' से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है. चीमा फिलहाल ब्रैम्पटन, ओंटारियो में रहता है और एक ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता है.

कहा जाता है कि साल 2017 में चीमा भारत आया था और इस दौरान एक मॉड्यूल संचालित किया था. भारत आने के बाद उस पर गुरप्रीत सिंह बराड़ और सुखमनप्रीत सिंह को प्रेरित करके कट्टरपंथी बनाने का आरोप लगा. डोजियर से ये भी पता चलता है कि चीमा ने सरबजीत सिंह को मॉड्यूल में शामिल होने का लालच दिया था. इस दौरान वह अपने गुर्गों के लिए लोकल पिस्टल और फंड जुटाने का काम भी कर रहा था. मई 2017 में उसने पाकिस्तान से भी हथियार मंगवाए थे.

गुरजिंदर सिंह पन्नू

इसके अलावा डोजियर में गुरजिंदर सिंह पन्नू का नाम भी लिया गया है. पन्नू फिलहाल ईस्ट हैमिल्टन, ओंटारियो में रहता है और आईएसवाईएफ और केएलएफ का सदस्य के रूप में काम कर रहा है. वो टोरंटो में 'सिंह खालसा सेवा क्लब' से भी सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है.

डोजियर के अनुसार, पन्नू पर आरोप है कि उसने मार्च 2017 में भारत में ISYF मॉड्यूल सदस्यों को लोकल हथियार खरीदने और उनकी गतिविधियों को संचालित करने के लिए फंड मुहैया कराया था. उस पर भारत में मॉड्यूल सदस्यों को लोकल हथियारों की डिलीवरी की सुविधा के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बलकार सिंह नामक व्यक्ति को धन भेजने का भी आरोप है. चीमा की तरह पन्नू पर भी पाकिस्तान से हथियार मंगवाने का आरोप लगा है.

गुरप्रीत सिंह बरार

डोजियर के मुताबिक, 38 साल का गुरप्रीत सिंह बरार कई खालिस्तान समर्थकों में से एक है. उसके पास कनाडा का पासपोर्ट है जिसका नंबर एच182001 है. फिलहाल वो ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में रहता है और सिंह खालसा क्लब से जुड़ा हुआ है. इसी क्लब का चीमा भी सदस्य है. डोजियर से संकेत मिलता है कि बराड़ और चीमा सतपाल सिंह की देखरेख में पंजाब में सिंह खालसा सेवा क्लब डगरू नाम के एक उप-क्लब बनाने में शामिल थे. मार्च 2016 में अपनी भारत यात्रा के दौरान, गुरप्रीत सिंह पर व्यक्तियों को आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित करने का आरोप है.

ये भी पढ़ें: India-Canada Tension: खालिस्तानी आतंकियों पर एक्शन की तैयारी में भारत, एजेंसियों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'यह बड़ा झटका, आम चुनाव से तुलना...
'यह बड़ा झटका, आम चुनाव से तुलना..."MLC चुनाव में हार पर बोले कांग्रेस नेता
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget