एक्सप्लोरर

India-China Border: नई सड़कें, पुल, एयरफील्ड...चीन को बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर में ऐसे मात दे रहा भारत

India Border Infrastructure: भारत ने पिछले कुछ सालों में चीन के साथ लगने वाली सीमा पर जबरदस्त तरीके से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए हैं. इसमें पुल से लेकर नए एयरफील्ड तक शामिल हैं.

India-China Border: भारत अपनी सीमाओं को मजबूत करने में लगा हुआ है. इसी कड़ी में चीन के साथ लगने वाली सीमाओं पर नई सड़कें, पुल, सुरंग, एयरफील्ड और हेलीपैड तैयार किए गए हैं. मामले की जानकारी रखने वाले बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. उनका कहना है कि इन प्रोजेक्ट्स के जरिए पूर्वी लद्दाख में चीन को माकूल जवाब दिया जाएगा. नई सड़कें, पुल, सुरंग आदि बनाने में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि फॉर्वर्ड एरिया यानी सीमाओं पर सेना की तैयारी समेत अन्य चीजें वहां बनाए गए इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करती हैं. यही वजह है कि भारत ये सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है कि उसकी सेना हमेशा लाभ वाली स्थिति में रहे. एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में चीन सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भारत से काफी आगे खड़ा है, लेकिन हमारा देश तेजी से इस गैप को कम करने में जुटा हुआ है. 

देश को 90 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सौपेंगे रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को चीन के साथ लगने वाली भारतीय सीमाओं के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. इन प्रोजेक्ट्स के जरिए सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिसका सीधा असर सेना के आने-जाने, तैनात सैनिकों के लिए लॉजिस्टिक और सीमावर्ती राज्यों में नागरिकों की आवाजाही पर पड़ेगा. रक्षा मंत्री ने हमेशा इस बात को सुनिश्चित किया है कि बीआरओ को पर्याप्त फंड मिले, ताकि वह सीमावर्ती इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर पाए. 

लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुल मिलाकर 90 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे गए हैं. इन प्रोजेक्ट्स की लागत 2941 करोड़ रुपये है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन्हीं प्रोजेक्ट्स को देश को समर्पित करने वाले हैं. राजनाथ जम्मू से ही प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. जम्मू में वह बिश्नाह-कौलपुर-फूलपुर रोड पर बीआरओ के 422 मीटर लंबे देवक पुल का उद्घाटन करने वाले हैं. ये पुल सेना को कम समय में हथियारों और सैनिकों को सीमा तक ले जाने में मदद करेगा. 

इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में क्या-क्या शामिल? 

रक्षा मंत्री जिन प्रोजेक्ट्स को देश को सौंपने वाले हैं, उनमें 63 पुल, 22 सड़कें, एक सुरंग, दो एयरफील्ड और दो हेलीपैड शामिल हैं. बीआरओ ने पिछले तीन सालों में देश की फॉर्वर्ड लोकेशन पर 300 प्रमुख प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं, जिसमें से 90 का आज उद्घाटन हो रहा है. इन प्रोजेक्ट्स को तैयार करने में सरकार ने 8000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. हर प्रोजेक्ट्स के साथ ही भारत और चीन के बीच का इंफ्रास्ट्रक्चर गैप कम होते जा रहा है. 

एक अधिकारी ने कहा कि सीमा पर हर एक नए प्रोजेक्ट्स के साथ हम चीन के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर गैप कम करते जा रहे हैं. चीनी सेना के साथ सीमा पर गतिरोध शुरू होने के बाद से ही हमने बहुत ही ज्यादा अच्छी प्रगति की है. आने वाले कई सालों में कई और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरे किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: 'वन चाइना पॉलिसी पर फिर से विचार करने का समय आ गया', चीन के नए नक्शे पर बोले कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget