एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन की बैठक कल, हो सकती है उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर चर्चा

Vice President Election: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सतारूढ़ गठबंधन NDA की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेता सोमवार (18 अगस्त, 2025) की सुबह उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के नाम पर चर्चा कर सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि विपक्षी गठबंधन के नेता सोमवार (18 अगस्त) की सुबह 10.15 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में बैठक करेंगे.

विपक्षी इंडिया गठबंधन की यह बैठक सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किए जाने के एक दिन बाद होगी.

विपक्षी पार्टियों से समर्थन लेने की कोशिश में सरकार

वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन मूल रूप से तमिलनाडु से संबंध रखते हैं, जहां अगले साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हालांकि, सत्तारूढ़ भाजपा को लगता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि वाले सीपी राधाकृष्णन के नामांकन से विपक्ष का व्यापक, विशेषकर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक (DMK) का समर्थन मिलेगा, लेकिन यह देखना बाकी है कि सोमवार (18 अगस्त, 2025) को विपक्षी इंडिया गठबंधन क्या रुख अपनाते हैं.

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने रविवार (17 अगस्त, 2025) को पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन के नामांकन की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से भी बात करेगा. वहीं, कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन पहले ही चुनाव के लिए एक संयुक्त गैर-राजनीतिक उम्मीदवार खड़ा करने के अपने फैसले की घोषणा कर चुका है.

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जगदीप धनखड़ ने दिया था इस्तीफा

पिछले महीने निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के कारण आवश्यक हुआ उपराष्ट्रपति पद का चुनाव नौ सितंबर, 2025 को होना है. जगदीप धनखड़ ने पिछले महीने 21 जुलाई, 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी. बता दें कि 21 जुलाई, 2025 से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हुई थी. धनखड़ राज्यसभा के सभापति के तौर पर मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में उपस्थित भी हुए थे. लेकिन मानसून सत्र के पहले दिन के समाप्ति के बाद धनखड़ ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी.

यह भी पढ़ेंः ‘अनुराग ठाकुर से भी मांगो हलफनामा', बिहार से राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget