एक्सप्लोरर

अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण केस की सुनवाई, भारत ने पाकिस्तान की गैरकानूनी करतूतें गिनाई

नई दिल्ली: कुलभूषण जाधव के मसले पर हेग की अंतर्राष्ट्रीय अदालत में सुनवाई हुई. भारत की तरफ से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने मजबूती से अपना पक्ष रखा. भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने सुनवाई के नाम पर एक स्वांग रचाया, जिसमें रत्ती भर भी सबूत पेश नहीं किया. भारत ने फांसी की सज़ा को ख़ारिज़ करने की ज़ोरदार मांग की. उधर, पाकिस्तान ने केस को अंतरराष्ट्रीय अदालत में लाने पर ही सवाल उठाया.

वकील हरीश साल्वे ने भारत का पक्ष मजबूती से रखा

भारत के वकील हरीश साल्वे ने कहा, ‘’मौजूदा स्थिति बहुत ही चिंताजनक है, इसलिए हमने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के पास अपील की है.’’ कुलभूषण जाधव की फांसी के खिलाफ हेग की अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भारत को पहले अपना पक्ष रखने का मौका मिला. भारत की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने पाकिस्तान की गैरकानूनी करतूतें कोर्ट के सामने गिनाईं.

पाकिस्तान ने विएना संधि का उल्लंघन किया - भारत

भारत के वकील हरीश साल्वे ने कहा, ‘’ट्रायल की शुरुआत कुलभूषण जाधव को बिना उसके अधिकारी की जानकारी दिए शुरू की गई. विएना संधि के तहत भारत को काउंसलर एक्सेस भी नहीं दिया गया. आरोपी को न्यायिक मदद भी नहीं दी गई.’’

अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण केस की सुनवाई, भारत ने पाकिस्तान की गैरकानूनी करतूतें गिनाई

भारत ने जाधव की फांसी को गैरकानूनी करार देने की मांग की

इसके अलावा साल्वे ने दलील में कहा कि भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान हाईकमीशन के जरिए कुलभूषण जाधव के चार्जशीट की कॉपी और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी मांगी लेकिन पाकिस्तान ने दोनों ही मांग को खारिज कर दिया. पाकिस्तान ने जाधव के परिवारवालों को वीजा भी नहीं दिया.

पाकिस्तान की ओर से पेश वकील ने मीडिया को दिखा चुके कुलभूषण जाधव का पूछताछ का वीडियो दिखाना चाहा लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया.

कौन है कुलभूषण जाधव ?

कुलभूषण जाधव मुंबई के रहने वाले हैं और नौसेना से रिटायर होकर ईरान में अपना व्यापार करते थे. तालिबान ने उन्हें ईरान से अगवा किया और फिर पाकिस्तान को सौंपा था. लेकिन पाकिस्तान का दावा है कि जाधव को बलूचिस्तान से 3 मार्च 2016 को गिरफ्तार किया गया था.

अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण केस की सुनवाई, भारत ने पाकिस्तान की गैरकानूनी करतूतें गिनाई

पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने जाधव को फांसी की सजा सुनाई है

पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव पर जासूसी का आरोप लगाया है. पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने जाधव को फांसी की सजा सुनाई है. आठ मई को भारत की अपील पर आईसीजे ने जाधव की फांसी की सजा पर रोक का आदेश दिया था.

आईसीजे में सुनवाई के दौरान वकील हरीश साल्वे को ब्रिटिश गाउन पहनने की छूट थी, लेकिन उन्होंने भारतीय वकील की ड्रेस ही पहनी, लेकिन पाकिस्तान के वकील ने ब्रिटेन के वकीलों वाला गाउन पहनकर पाकिस्तान का पक्ष रखा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget