एक्सप्लोरर

PM Modi Japan Visit: भारत-जापान मिलकर बनाएंगे बुलेट ट्रेन! स्पीड इतनी सोच भी नहीं सकते आप, पीएम मोदी फाइनल कर सकते हैं डील

भारत और जापान मिलकर अगली पीढ़ी की ई10 शिंकानसेन बुलेट ट्रेनों का निर्माण कर सकते हैं. पीएम मोदी की जापान यात्रा के दौरान इस साझेदारी की घोषणा की संभावना है.

भारत और जापान की साझेदारी अब केवल अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड बुलेट रेलवे परियोजना तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दोनों देश मिलकर ई 10 शिंकानसेन बुलेट ट्रेन का संयुक्त निर्माण कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान इस महत्वपूर्ण समझौते की घोषणा हो सकती है.

यह सहयोग दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करेगा. जिस तरह चार दशक पहले मारुति-सुजुकी ने मिलकर भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में क्रांति लेकर आया था, उसी तरह यह प्रोजेक्ट भारतीय परिवहन व्यवस्था में नई ऊर्जा भर सकता है.

ई10 शिंकानसेन बनाम ई5 तकनीक और गति का अंतर
भारत को पहले ई5 शिंकानसेन मिलने की उम्मीद थी, जिसकी अधिकतम गति 320 किमी प्रति घंटा है. हालांकि, पीएम मोदी की गहरी रुचि और जापानी नेतृत्व के साथ बेहतरीन तालमेल के कारण अब भारत को ई10 शिंकानसेन मिल सकता है, जिसकी गति 400 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. ई10 शिंकानसेन का डिजाइन जापान की ALFA-X प्रायोगिक ट्रेन से विकसित किया गया है. इस नई पीढ़ी की ट्रेन में अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीकें और ऊर्जा दक्षता पर खास ध्यान दिया गया है. यही कारण है कि इसे भारत की तेज रफ्तार परिवहन जरूरतों के लिए सही विकल्प माना जा रहा है.

अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेलवे परियोजना पर असर
भारत-जापान साझेदारी के तहत चल रही अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेलवे परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है. हालांकि इस परियोजना में काफी देरी हुई है. इस वजह से इसके लागत में वृद्धि हुई है, लेकिन जापान अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है. गुजरात में इस परियोजना का पहला 50 किलोमीटर 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है, जबकि बाकी का हिस्सा 2029 तक चालू हो सकता है. नई ई10 तकनीक के आने से भारत में न केवल बुलेट ट्रेनों का भविष्य उज्ज्वल होगा, बल्कि तीसरे देशों को भी इन ट्रेनों की आपूर्ति संभव हो सकेगी.

मोदी-इशिबा शिखर सम्मेलन और भविष्य की संभावनाएं
प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा 29 अगस्त को टोक्यो में वार्षिक शिखर सम्मेलन में मिलेंगे. इसके बाद दोनों नेता शिंकानसेन से सेंडाई यात्रा करेंगे और वहां एक सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा करेंगे. इस यात्रा का मैसेज क्लियर है कि  जापान भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर काफी गंभीर है.

ये भी पढ़ें: 'कुछ दिन के लिए...', हिंदू त्योहारों पर नॉन-वेज की दुकानें बंद करने को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget