एक्सप्लोरर

PM Modi in Rome: प्राकृतिक गैस क्षेत्रों में भारत और इटली मिलकर करेंगे काम, बनी सहमति

PM Narendra Modi in Rome: भारत और इटली के बीच हरित हाइड्रोजन के विकास, नवीकरणीय ऊर्जा गलियारे की स्थापना और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में संयुक्त परियोजनाओं पर मिलकर काम करने की सहमति बनी है.

PM Narendra Modi in Rome: भारत और इटली के बीच हरित हाइड्रोजन के विकास, नवीकरणीय ऊर्जा गलियारे की स्थापना और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में संयुक्त परियोजनाओं पर मिलकर काम करने की सहमति बनी है. दोनों देश ऊर्जा क्षेत्र में आ रहे बदलावों को लेकर अपनी भागीदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं. रोम में जी20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली के उनके समकक्ष मारियो ड्रैगी के बीच पहली आमने-सामने की बैठक के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है. वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों नेताओं के बीच भारत और इटली की कंपनियों में ऊर्जा बदलाव से संबंधित क्षेत्रों में संयुक्त निवेश को प्रोत्साहन देने की सहमति बनी.

दोनों नेता भारत में हरित हाइड्रोजन और संबंधित प्रौद्योगिकी के विकास और उसकी स्थापना के लिए बातचीत शुरू करने को राजी हुए. इसके अलावा मोदी और ड्रैगी ने भारत में बड़े आकार की हरित गलियारा परियोजना के लिए साथ मिलकर काम करने पर विचार किया. इसका मकसद भारत के 2030 तक 450 गीगावॉट की एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य का लाभ उठाना है. इसके अलावा दोनों पक्षों के बीच प्राकृतिक गैस क्षेत्र, कार्बन घटाने के लिए प्रौद्योगिकी से संबंधित नवप्रवर्तन, स्मार्ट शहर और अन्य संबंधित क्षेत्रों में इटली और भारत की कंपनियों को संयुक्त परियोजनाएं बनाने के लिए प्रोत्साहन देने पर भी सहमति बनी.

भारत ने सौर, पवन और अन्य स्रोतों से 2030 तक 450 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है. इसके अलावा भारत का अपने कुल ऊर्जा उपभोग में प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल 2030 तक बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का भी लक्ष्य है. इसके साथ ही भारत सभी स्रोतों से हाइड्रोजन उत्पादन बढ़ाने पर भी ध्यान दे रहा है. संयुक्त बयान में कहा गया है कि ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए 30 अक्टूबर, 2017 को सहमति ज्ञापन के जरिए संयुक्त कार्यसमूह बनाया गया था. यह कार्यसमूह स्मार्ट शहर, मोबिलिटी और स्मार्ट ग्रिड जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावना तलाशेगा.

Covid-19 Vaccine: अमेरिका में अब 5-11 साल के बच्चों को भी लगेगा कोरोना टीका, FDA ने Pfizer की वैक्सीन को दी मंजूरी

PM Modi Meets Pope Francis: पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को दिया भारत आने का न्योता, गर्मजोशी भरी रही मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget