एक्सप्लोरर

भारत और चीन सीमा पर तनाव कम करने पर सहमत, NSA अजित डोभाल और चीनी विदेश मंत्री में हुई बातचीत

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी रहेगी. वहीं चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मतभेद विवाद न बनें इस दिशा में दोनों देश काम करेंगे.

नई दिल्ली: करीब तीन महीने के गतिरोध के बाद भारत और चीन तनाव कम करने पर सहमत हो गए हैं. रविवार को दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत हुई, जिसके बाद डिसइंगेजमेंट और डी-एस्केलेशन पर दोनों पक्ष सहमत हो गए. इसके साथ ही सीमा पर मई जैसी यथास्थिति बहाल करने पर भी चीन ने भारत से सहमती जताई है.

15 जून की घटना के बाद चीन को लेकर भारत का रवैया पूरी तरह से बदल गया. भारत ने चीन को संदेश देने के लिए कई कदम भी उठाए, वहीं कोर कमांडर स्तर पर तीन बैठकें हुईं, डिप्लोमैटिक स्तर पर भी दो बार अहम बैठकें हुईं. लेकिन चीन अपने रवैये पर अड़ा रहा. शुक्रवार को पीएम मोदी के लेह दौरे ने भारत का रुख बिल्कुल साफ कर दिया. पीएम मोदी ने सीधे लेह से चीन को स्पष्ट संदेश दिया.

सूत्रों ने बताया कि पीएम के दौरे के बाद भारत-चीन के बीच 48 घंटों तक संवाद का सिलसिला जारी रहा और रविवार को दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच 2 घंटे तक विस्तार से बातचीत हुई, जिसमें दोनों देश सीमा पर तनाव कम करने के लिए सहमत हो गए.

भारत और चीन के बीच विदेश प्रतिनिधि स्तर पर बातचीत पहले भी होती रही है. अभी तक स्पेशल रिप्रेजेन्टेटिव स्तर पर 22 दौर की बातचीत हो चुकी है. रविवार को हुई बातचीत में NSA अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी शामिल हुए जो करीब 2 घंटे तक चली. बैठक में भारत-चीन सीमा के पश्चिमी सेक्टर में हाल की घटनाओं पर चर्चा हुई. बैठक में दोनों सेनाओं के पूरे डिसइंगेजमेंट और सीमावर्ती इलाकों से डी-एस्केलेशन और शांति बहाली पर सहमति बनी, वहीं डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया में तेज़ी पर भी सहमति बनी.

सूत्रों ने बताया कि चीन मई के जैसी यथास्थिति बनाने पर भी सहमत हो गया है, वहीं जिन ढांचों का निर्माण किया गया था, उन्हें भी हटाया जाएगा. भारत और चीन ने माना कि LAC का सख्ती से पालन हो और यथास्थिति में एक तरफा बदलाव न किया जाए.

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार सैन्य और राजनियिक स्तर पर भी बातचीत जारी रहेगी और दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधि भी बातचीत करेंगे, ताकि शांति सुनिश्चित हो सके. साथ ही भारत चीन मिलकर काम करेंगे, ताकि भविष्य में सीमा पर शांति भंग करनेवाली घटनाएं न हो. वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने भी कल की बातचीत पर जानकारी दी और दोहराया कि मतभेद विवाद न बने, इस दिशा में दोनों देश काम करेंगे.

यह भी पढ़ें:

गलवान घाटी में पीछे हटने को मजबूर हुआ चीन, हटाए कैंप, भारतीय सेना रख रही है हालात पर नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget