एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के ठीक बगल में बैठीं ममता बनर्जी ने पीएम फेस के लिए लिया मल्लिकार्जुन खरगे का नाम...क्या है वजह?

I.N.D.I.A Alliance Meeting: सीएम ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव रखा.

I.N.D.I.A Alliance Meet: दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A Alliance) की बैठक के बाद लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री चेहरे को लेकर नए सिरे से बहस छिड़ गई है. सूत्रों ने दावा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बैठक में पीएम फेस के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव का दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया. 

हालांकि खरगे ने पीएम चेहरे को लेकर साफ-साफ शब्दों में कहा कि पहले जीतना जरूरी है. खरगे ने कहा, ''हमें पहले जीत कर आना है, कैसे जीतें, उसके बारे में हम सोचें. कौन प्रधानमंत्री बने ये बाद की बात है. अगर सांसद नहीं हैं तो पीएम की बात करके क्या फायदा है.'' 

नीतीश कुमार के ठीक बगल में बैठी थीं ममता बनर्जी
दिल्ली के अशोका होटल में हुई गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ठीक बगल में बैठी थीं. ममता बनर्जी के दूसरी तरफ राहुल गांधी बैठे थे. माना जा रहा है कि ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार को घेरने के लिए पीएम पद के लिए खरगे का नाम आगे किया हो. हालांकि इसपर किसी नेता ने कोई बयान नहीं दिया है. 

सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर नीतीश कुमार नाराज नहीं दिखे. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तो मीटिंग में कांग्रेस की अधिकतर बातों का समर्थन कर रहे थे. 

सूत्रों ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद भी पीएम की रेस से अलग करते हुए कहा कि वे किसी भी पद के दौर में नहीं हैं. नीतीश कुमार पहले भी खुले मंच से कह चुके हैं कि वो प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में शामिल नहीं हैं. हालांकि उनकी की पार्टी जेडीयू के नेता बार-बार नीतीश कुमार के नाम की पैरवी करते रहे हैं. 


नीतीश कुमार के ठीक बगल में बैठीं ममता बनर्जी ने पीएम फेस के लिए लिया मल्लिकार्जुन खरगे का नाम...क्या है वजह?

जेडीयू क्या बोली?
बैठक के बाद ही जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि जिन दलों के नेताओं को देखेंगे, उनकी पार्टी के नेताओं ने नेतृत्व के लिए अपने नेता का नाम लिया है. लेकिन नीतीश कुमार ने स्वयं अपनी किसी आकांक्षा से इनकार किया है. गठबंधन की बैठक से पहले भी उन्होंने कहा था कि उनकी पीएम पद के लिए दावेदारी नहीं है.

सोनिया गांधी-राहुल गांधी ने नहीं दी प्रतिक्रिया
सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी की तरफ से खरगे के नाम का प्रस्ताव रखे जाने पर बैठक में मौजूद सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. सूत्रों ने बताया कि किसी भी नेता ने खरगे के नाम के प्रस्ताव का विरोध नहीं किया. 

बीजेपी का तंज
विपक्ष में पीएम पद पर चर्चा के बीच बीजेपी ने तंज किया है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वे (इंडिया गठबंधन) चुनाव नहीं जीतेंगे, तो पीएम चेहरा चुनने का कोई मतलब नहीं है." बता दें कि विपक्षी गठबंधन इंडिया की इससे पहले तीन बैठकें हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें- I.N.D.I.A. PM Face: विपक्ष के पीएम चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम ममता बनर्जी ने क्यों किया आगे? 6 प्वाइंट में समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget