एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A. Rally: अब भोपाल नहीं तो कहां होगी इंडिया गठबंधन की पहली रैली? जानें प्लान

I.N.D.I. Alliance: पिछले दिनों बताया गया था कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल दलों की पहली संयुक्त रैली अक्टूबर में मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित की जाएगी. अब इसे रद्द कर दिया गया है.

I.N.D.I.A. First Rally: इंडिया गठबंधन की पहली रैली अक्टूबर में भोपाल में होने वाली थी लेकिन अब इसकी जगह बदल दी गई है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा है कि राज्य में गठबंधन की रैली को रद्द कर दिया गया है. 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन की पहली रैली भोपाल की बजाय महाराष्ट्र के नागपुर में हो सकती है. बता दें कि नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का मुख्यालय है. आरएसएस अक्सर विपक्षी गठबंधन के निशाने पर रहता है.  

भोपाल में क्यों रद्द की गई 'इंडिया' गठबंधन की पहली रैली?

विपक्षी गठबंधन की पहली रैली भोपाल में क्यों रद्द हुई, इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं और सवाल भी उठाए जा रहे हैं. पहला सवाल है कि क्या डीएमके नेताओं के सनातन विरोधी बयानों से मध्य प्रदेश में संभावित नुकसान के डर से कमलनाथ ने भोपाल में इंडिया गठबंधन की पहली रैली रद्द कराई है? 

दूसरा सवाल यह है कि क्या विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के एमपी चुनाव लड़ने से इंडिया गठबंधन की एकजुटता की तस्वीर पेश करने में दिक्कत आती, इसलिए इंडिया गठबंधन के रणनीतिकारों ने प्लान बदल दिया? सूत्रों का दावा है कि चुनावी व्यस्तता के मद्देनजर 'इंडिया' गठबंधन की रैलियां फिलहाल गैर चुनावी राज्यों में होगी, इसलिए भोपाल की रैली रद्द हुई है.

NDA बनाम I.N.D.I.A.

बता दें कि एनडीए से मुकाबला करने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 पहले दो दर्जन से ज्यादा राजनीतिक दल एक साथ आए हैं. उन्होंने मिलकर 'इंडिया' गठबंधन बनाया है. इस गठबंधन की तीन बड़ी बैठकें हो चुकी हैं. दूसरी बैठक में गठबंधन को इसका नाम 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (I.N.D.I.A.) दिया गया था.

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए इस गठबंधन की पहली रैली भोपाल में होने की घोषणा को राज्य के चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा था, लेकिन अब इस अलायंस की रणनीति में बदलाव देखा जा रहा है. इंडिया गठबंधन ने अभी तक अपने पीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. गठबंधन का कहना है कि उसके पास इस पद के लिए कई लोगों में योग्यता है, जबकि बीजेपी के पास एक ही चेहरा है.

यह भी पढ़ें- RSS के मनमोहन वैद्य बोले- 'कई सालों तक अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को रखा शिक्षा, सम्मान और सुविधाओं से दूर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget