एक्सप्लोरर

'INDIA' गठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर कांग्रेस जल्द दूसरे दलों के साथ करेगी चर्चा, जनवरी के पहले हफ्ते में बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ ही वक्त रह गया है. बीजेपी का मुकाबला करने के लिए 28 विपक्षी दल एकसाथ आए हैं. 'INDIA' गठबंधन की पिछली बैठक में ममता बनर्जी ने पीएम चेहरे के तौर पर खरगे का नाम आगे रखा था.

'INDIA' गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस जल्द दूसरे दलों के साथ चर्चा शुरू करेगी. बताया जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में ही कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ बैठक करेगी और सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर चर्चा करेगी. दरअसल, लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ बने 28 दलों के गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तक चर्चा नहीं हो पाई है. 

हालांकि, दिल्ली में 19 दिसंबर को हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम विपक्ष के पीएम चेहरे के तौर पर आगे रखा था. हालांकि, खरगे ने कहा था कि गठबंधन की पहली प्राथमिकता लोकसभा चुनाव जीतना है.

ममता ने कहा- बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी TMC

इससे पहले गुरुवार को ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि पश्चिम बंगाल में वे किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी. उन्हंने कहा, INDIA गठबंधन बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में लड़ेगा. लेकिन बंगाल में वह अकेली बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगी. वे न तो कांग्रेस और न ही वाम दलों के साथ गठबंधन करेंगी. 

इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में वाम दलों और कांग्रेस पर बीजेपी के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया था. उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी विपक्षी दलों के नेताओं पर  'चोर' का ठप्पा लगा रही है. ममता ने कहा, भाजपा नागरिकता के मुद्दे का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए कर रही है. भाजपा इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है. 

शिवसेना (UBT) ने मांगी 23 सीटें

उधर, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हम टूट के बावजूद महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी हैं. हम 23 सीटों पर चुनाव लड़ते आए हैं. पिछले चुनाव में हम इनमें से 18 सीटों पर जीते थे. इस बार भी हम इतने ही सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा, कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है. हमारी बात कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ अच्छे रूप से चल रही है. हमने कहा कि हम महाराष्ट्र में लोकसभा के लिए हमेशा 23 सीटों पर लड़ते आए हैं. हमने पहले तय किया था कि जो जीती हुई सीटें हैं उन पर बाद में बात होगी. कांग्रेस ने महाराष्ट्र में कोई सीट नहीं जीती है, कांग्रेस महाराष्ट्र में जीरो से शुरूआत करेगी लेकिन कांग्रेस महा विकास अघाड़ी में हमारा महत्वपूर्ण साथी है. महाराष्ट्र में कांग्रेस, NCP, शिवसेना मिलकर काम करेंगे और इससे हमें, NCP या कांग्रेस हाईकमान को कोई तकलीफ नहीं है.

 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
मिडिल क्लास के लिए इस राज्य ने कर दिया बड़ा ऐलान, 89 लाख रुपये तक होगा कैंसर जैसी बीमारियों में फ्री इलाज
इस राज्य ने कर दिया बड़ा ऐलान, 89 लाख रुपये तक होगा कैंसर जैसी बीमारियों में फ्री इलाज
Exclusive: एक महीने से इराक में जहाज के अंदर फंसे चार भारतीय, विदेश मंत्री को पत्र लिखकर रेस्क्यू कराने की लगाई गुहार
एक महीने से इराक में जहाज के अंदर फंसे चार भारतीय, विदेश मंत्री को पत्र लिखकर रेस्क्यू कराने की लगाई गुहार

वीडियोज

ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?
CM ममता के खिलाफ चुनावी चार्जशीट जारी करेगी BJP?
युद्ध के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंसे Donald Trump?
ईरान को घेरने अमेरिका का नया प्लान! मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी सेना

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget