एक्सप्लोरर

बीजेपी से बागी हुए निर्दलीय उम्मीदवार ने बीजेपी के करोड़पति उम्मीदवार को चटाई धूल!

एमटीबी नागराज देश के अमीर उम्मीदवारों में से एक हैं. कांग्रेस और जेडीएस ने पैसों के पॉवर का आरोप एमटीबी नागराज पर लगाया था.

बैंगलोर: कर्नाटक में पांच दिसंबर को 15 सीटों पर उपचुनाव हुए, जिनके नतीजे आज आ गए हैं. 15 सीटों पर बीजेपी ने 12 पर जीत हासिल की है. वहीं कांग्रेस ने 2 पर और जेडीएस ने एक भी सीट नहीं जीती और एक सीट अन्य के खाते में गई है. होसकोटे सीट पर बीजेपी से बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार सरथ बच्चे गौड़ा ने कांग्रेस से बागी हुए विधायक जो कि बाद में बीजेपी में शामिल हुए एमटीबी नागराज के खिलाफ चुनाव लड़ा. सरथ बच्चे गौड़ा ने 2018 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार कांग्रेस से बागी हुए एमटीबी नागराज को बीजेपी ने टिकट दिया. जिससे बागी होकर सरथ बच्चे गौड़ा ने निर्दलीय उम्मीदवारी भरी.

एमटीबी नागराज देश के अमीर उम्मीदवारों में से एक हैं और कांग्रेस और जेडीएस ने पैसों के पॉवर का आरोप एमटीबी नागराज पर लगाया था. वहीं इसी मनी पॉवर के खिलाफ सरथ बच्चे गौड़ा ने अपने चुनावी कैंपेन का नाम "स्वाभिमान" रखा. इसी तर्ज पर सरथ बच्चे गौड़ा ने अपना पूरा चुनाव प्रचार किया. जिसका नतीजा यह हुआ कि वे निर्दलीय चुनाव लड़कर भी जीत गए. एमटीबी नागराज हाल ही में उस समय फिर सुर्खियों में आए जब उनकी महंगी कार खरीदने की खबर सामने आई. बागी होने और कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद एमटीबी नागराज ने रोल्स रॉयस फैंटम VIII करीब 11 करोड़ कीमत की कार खरीदी.

जिन 15 सीटों पर उपचुनाव हुए यह वहीं 15 सीटें है जिनके विधायकों ने बागी होकर कुमारस्वामी की सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाई थी. इन्हीं 15 सीटों में होसकोटे भी एक सीट है. इस सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था. सत्तारूढ़ बीजेपी ने अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के पूर्व विधायक एमटीबी नागराज को अपना उम्मीदवार बनाया. वहीं कांग्रेस ने हेब्बल के विधायक बी सुरेश की पत्नी पद्मावती को प्रत्याशी चुना है. जेडीएस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है लेकिन बीजेपी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लडने वाले सरथ बच्चे गौड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया.

एमटीबी नागराज अमीर उम्मीदवारों में से हैं. उन्होंने चुनाव आयोग को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उनके पास अभी 1,223 करोड़ रुपये की संपत्ति है. कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार में मंत्री रहे नागराज की पिछले 18 महीने में 185 करोड़ की संपत्ति बढ़ी है. एमटीबी नागराज ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनकी संपत्ति 18 महीने में 185.7 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. हलफनामे के मुताबिक अप्रैल 2018 में उनकी कुल संपत्ति 1,063 करोड़ रुपये थी. नागराज के पास प्राडो, फॉर्च्यूनर, बेंज, बोलेरो, लैंड रोवर और एकआई10 कार है. जिनकी कुल कीमत 2.54 करोड़ रुपये है. वहीं उनकी पत्नी के नाम 1.72 करोड़ रुपये कीमत की पोर्श कार है. कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस कि गठबंधन सरकार गिराने में नागराज समेत 16 अन्य विधायकों का अहम रोल रहा. दलबदल विरोधी कानून के तहत कर्नाटक विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार ने एमटीबी नागराज समेत सभी बागियों को अयोग्य करार दिया था.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली अंग्निकांड में बड़ा खुलासा, जिस बिल्डिंग में आग लगी वहां पर सिर्फ एक दरवाजा था

‘बड़े नेता’ चुनावों के दौरान फोटो खिंचाने के लिए गरीबों के घर जाते हैं: स्मृति ईरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget