एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर SC का अहम आदेश- सरकारी पद पर बैठा व्यक्ति नहीं हो सकता चुनाव आयुक्त

सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्ति का इस्तेमाल करते हुए कहा कि देश में कहीं भी चुनाव आयुक्त के पद पर स्वतंत्र व्यक्ति को ही नियुक्त किया जाए.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चुनाव आयुक्त एक स्वतंत्र व्यक्ति होना चाहिए. कोई भी अधिकारी जो केंद्र या राज्य सरकार की सेवा में हो या किसी लाभ के पद पर हो, उसे चुनाव आयुक्त नियुक्त नहीं किया जा सकता. एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की जानकारी में आया था कि गोवा में राज्य कानून मंत्रालय के सचिव को चुनाव आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसे गलत करार देते हुए कोर्ट ने यह अहम आदेश दिया है. यह आदेश पूरे देश पर लागू होगा.

गोवा सरकार ने 5 क्षेत्रों में स्थानीय निकाय चुनाव रोकने के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी. हाई कोर्ट ने इन क्षेत्रों में चुनाव इसलिए रोक दिया गया था कि वहां महिलाओं के लिए सीट आरक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. मामले की सुनवाई के दौरान यह मसला भी उठा कि राज्य में इस समय पूर्णकालिक चुनाव आयुक्त नहीं हैं. कानून मंत्रालय के सचिव के पास चुनाव आयोग का अतिरिक्त प्रभार है.

"ये संविधान का मजाक उड़ाने जैसा" जस्टिस रोहिंटन नरीमन और बी आर गवई की बेंच ने इसे 'व्यथित करने वाली बात' करार दिया. जजों ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार के एक अधिकारी ने हाई कोर्ट के फैसले के परे जाकर चुनाव करवाने की कोशिश की है. आज जारी फैसले में लिखा गया है, "एक लोकतंत्र में चुनाव आयोग की स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया जा सकता. सरकारी पद पर बैठे अधिकारी को चुनाव आयोग का अतिरिक्त जिम्मा सौंप देना संविधान का मजाक उड़ाने जैसा है."

कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्ति का इस्तेमाल करते हुए आदेश जारी किया. कोर्ट ने कहा कि देश में कहीं भी चुनाव आयुक्त के पद पर स्वतंत्र व्यक्ति को ही नियुक्त किया जाए. कोर्ट ने गोवा चुनाव आयोग से कहा है कि वह 10 दिन के भीतर नए सिरे से स्थानीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करे. 30 अप्रैल तक चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाए.

ये भी पढ़ें- दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव ! जानें- आयोग की तरफ से जारी महत्वपूर्ण मानक

पंजाब में तेजी से बढ़ रहा है संक्रमण, 1309 नए मामले दर्ज, पटियाला-लुधियाना में लगा नाइट कर्फ्यू

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget