एक्सप्लोरर

Independence Day: पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से इन योजनाओं का किया एलान, जानिए इनको

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार आठवीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई विकास योजनाओं का भी एलान किया. 

नई दिल्लीः देश आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार आठवीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया.  पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आजादी के नायकों को याद किया. पीएम ने अपने भाषण में कई विकास योजनाओं का भी जिक्र किया. 

मोदी ने विकास योजनाओं पर कहा कि सभी गांवों में सड़कें हों,  सभी परिवारों के पास बैंक अकाउंट हो, सभी लाभार्थियों के पास आयुष्मान भारत का कार्ड और शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों के पास उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन देने के लिए काम किया जा रहा है. 

गरीबों को दिया जाएगा पोषणयुक्त चावल
पीएम मोदी ने कहा कि जब देश के हर गरीब व्यक्ति तक पोषण पहुंचाना भी सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी अलग-अलग योजनाओं के तहत जो चावल गरीबों को देती है, उसे फोर्टिफाई करेगी, गरीबों को पोषणयुक्त चावल देगी. राशन की दुकान पर मिलने वाला चावल हो, मिड डे मील में मिलने वाला चावल हो, वर्ष 2024 तक हर योजना के माध्यम से मिलने वाला चावल फोर्टिफाई कर दिया जाएगा. 

सौ लाख करोड़ की गति शक्ति योजना
पीएम ने  सौ लाख करोड़ की गति शक्ति योजना का एलान किया. उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से नए एयरपोर्ट बन रहे हैं,  उड़ान योजना जगहों को जोड़ रही है, ये अभूतपूर्व है. गति शक्ति का नेशनल मास्टर प्लान हम आपके सामने आएंगे. सौ लाख करोड़ से भी ज्यादा की यह योजना लाखों नौजवानों के लिए रोजगार देगी. गति शक्ति देश की इकोनॉमी को इंटीग्रेटेड पाथवे देगा और सभी रोड़ों को हटाएगी. लोगों के ट्रेवल टाइम में कमी आएगी.

नेशनल हाइड्रोजन मिशन
मोदी ने नेशनल हाइड्रोजन मिशन का भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा भारत आज जो भी कार्य कर रहा है, उसमें सबसे बड़ा लक्ष्य है, जो भारत को क्वांटम जंप देने वाला है- वो है ग्रीन हाइड्रोजन का क्षेत्र. मैं आज नेशनल हाइड्रोजन मिशन (National Hydrogen Mission ) की घोषणा कर रहा हूं. भारत की प्रगति के लिए, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए भारत का एनर्जी इंडिपेडेंट होना जरूरी है.  

पिछड़े वर्ग की हैंड-होल्डिंग
पीएम मोदी ने पिछड़े वर्ग के उत्थान की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 21वीं सदी में भारत को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए भारत के सामर्थ्य का सही इस्तेमाल, पूरा इस्तेमाल जरूरी है. इसके लिए जो वर्ग पीछे है, जो क्षेत्र पीछे है, हमें उनकी हैंड-होल्डिंग करनी ही होगी. पीएम ने कहा कि पिछड़े वर्ग को मेडिकल में आरक्षण सुनिश्चित किया है. 

सभी सैनिक स्कूल अब बेटियां के लिए खोले जाएंगे
पीएम मोदी ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों की पढ़ाई को लेकर भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि आज मैं एक खुशी देशवासियों से साझा कर रहा हूं. मुझे लाखों बेटियों के संदेश मिलते थे कि वो भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं, उनके लिए भी सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोले जाएं. दो-ढाई साल पहले मिजोरम के सैनिक स्कूल में पहली बार बेटियों को प्रवेश देने का प्रयोग किया गया था. अब सरकार ने तय किया है कि देश के सभी सैनिक स्कूलों को देश की बेटियों के लिए भी खोल दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

Happy Independence Day 2021 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर इन स्पेशल मैसेज और कोट्स से दीजिए शुभकामनाएं

Independence Day 2021 Songs: इंडिपेंडेस डे पर सुनिए ये10 गाने, आपके दिलों में भर देंगे देशभक्ति का जोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद को बनाया आरोपी
LeT चीफ आतंकी हाफिज सईद निकला पहलगाम की बर्बरता का आरोपी, NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट की दाखिल

वीडियोज

Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
Embed widget