एक्सप्लोरर

RBI से पहले नेताजी ने स्थापित किया था बैंक ऑफ आजाद हिंद, भारत को मिली थी अपनी पहली करेंसी

Netaji Subhash Chandra Bose: नेताजी के मंत्रिमंडल में काम कर चुके एस. ए. अय्यर ने अपनी किताब में लिखा कि नेताजी ने 5 अप्रैल, 1944 को रंगून में भारत के बाहर पहले राष्ट्रीय बैंक की स्थापना की थी.

अप्रैल 1944 का महीना था और जगह थी रंगून. जहां जमाल एवेन्यू के पास एक खाली पड़े बंगले में बढ़ई खाली कमरों को पूर्ण रूप से एक बैंक का रूप दे रहे थे, जो एक हफ्ते पहले तक पूरी तरह से खाली पड़ा था, लेकिन अब यह बंगला एक बैंक का मुख्यालय बनने वाला था और यह बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) नहीं बल्कि बैंक ऑफ आजाद हिंद था. यह बैंक आजाद हिंद सरकार के अधीन था, जिसका नेतृत्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस कर रहे थे.

साल 1949 में RBI के पूर्ण रूप से स्वतंत्र होने से पांच साल पहले ही नेताजी ने आजाद हिंद बैंक (बैंक ऑफ आजाद हिंद) की स्थापना की थी. इस बैंक के स्थापना का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता संग्राम को आर्थिक मदद देना था और यह साबित करना था कि भारत राजनीतिक आजादी मिलने से पहले ही अपना वित्तीय संस्थान चला सकता है.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्थापित किए गए बैंक ऑफ आजाद हिंद की इस छोटी लेकिन बेहद प्रभावशाली कहानी का जिक्र एस.ए. अय्यर की किताब, “Unto Him a Witness” में किया गया है. नेताजी के मंत्रिमंडल में काम कर चुके अय्यर ने अपनी किताब में कहा, “इस दौर में नेताजी ने 5 अप्रैल, 1944 को रंगून में भारत के बाहर पहला राष्ट्रीय आजाद हिंद बैंक की स्थापना की, ताकि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में वित्तीय मदद दी जा सके.”

घेराबंदी में हुई आजाद हिंद बैंक की स्थापना

अय्यर ने किताब में जिस दौर का जिक्र किया, वह बेहद तनावपूर्ण समय था. नेताजी उस वक्त इंफाल-कोहिमा अभियान के मोर्चे पर जाने की तैयारी कर रहे थे. वहीं, जापानी और बर्मा के अधिकारी युद्ध के समय में बैंक खोलने को लेकर संदेहास्पद स्थिति में थे, क्योंकि उन्हें राजनीतिक उथल-पुथल होने का डर था. जबकि उनके कुछ साथियों को भी बैंक की पूंजी, स्थिरता और समय को लेकर चिंता थी, लेकिन नेताजी इन सभी चिंताओं से दूर थे, उन पर किसी भी स्थिति का कोई असर नहीं पड़ा.

अय्यर के मुताबिक, बोस ने कहा, “मुझे बैंक तो चाहिए ही और वह भी अगले कुछ दिनों में ही. इससे पहले कि मैं मोर्चे पर जाऊं, मैं बैंक को खोलुंगा और इसके बाद ही मोर्चे पर जाऊंगा.”

चार भारतीयों ने मिलकर बैंक के संचालन के लिए जुटा दी पूंजी

अय्यर के मुताबिक, आजाद हिंद बैंक के लिए पूंजी का इस्तेमाल साउथ-ईस्ट एशिया में बसे भारतीयों प्रवासियों से हुआ. वहीं, चार ऐसे भारतीय सामने आए और बैंक के शुरुआत में संचालन के लिए जरूरी पूंजी जुटा दी. उन सभी के मन में एक आजाद भारत का सपना था.

बैंक ने जारी की अपनी करेंसी

आजाद हिंद बैंक ने अपनी शुरुआत के कुछ ही समय बाद अपनी खुद की करेंसी जारी की, जिन्हें रुपये के तौर पर छापे गया और जो आजाद हिंद फौज (INA) के कंट्रोल वाले इलाकों में चलाए गए. भले ही भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान इस करेंसी की कोई कीमत नहीं होती थी, लेकिन भारत के वित्तीय संप्रभुत्व के तौर पर यह एक प्रतीकात्मक ऐलान था. वहीं, खुद एस. ए. अय्यर ही इस बैंक के अध्यक्ष भी थे.

यह भी पढ़ेंः 'महात्मा गांधी से उतनी ही नफरत करते थे, जितनी...', PM मोदी ने की RSS की तारीफ तो भड़के ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget