एक्सप्लोरर

Independence Day 2025: जय हिंद! आजादी की सालगिरह पर पीएम मोदी का देश के नाम पहला मैसेज, जानें क्या कहा?

Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और विकसित भारत के निर्माण के लिए नए जोश और स्फूर्ति की कामना की.

आज भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले. जय हिंद!

इस वर्ष की थीम नया भारत रखी गई है, जो 2047 तक विकसित भारत के विज़न को साकार करने के संकल्प को दर्शाती है. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ध्वजारोहण और राष्ट्र के नाम संबोधन है.

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
79वें स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा कि समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आजादी के आंदोलन में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले स्वाधीनता सेनानियों को नमन करता हूं. साथ ही, देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए दिन-रात एक करने वाले वीर जवानों का भी वंदन करता हूं. आइए, हम सब मिलकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के सपनों को चरितार्थ करें और विकसित, आत्मनिर्भर व हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान देने का संकल्प लें.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ट्वीट
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी 79वां स्वतंत्रता दिवस पर देश के लोगों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिन केवल हमारी स्वतंत्रता का उत्सव ही नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों के साहस, त्याग और सर्वोच्च निस्वार्थता का पावन स्मरण है जिन्होंने हमें स्वतंत्र भारत का गौरव प्रदान किया. आइए, हम उनके आदर्शों से प्रेरणा लें और एक सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए मिलकर काम करें.

ये भी पढ़ें:  Independence Day 2025 PM Modi Live: 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा भारत, पीएम मोदी लाल किला पहुंचे, कुछ देर में देश के नाम होगा संबोधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget