एक्सप्लोरर

Independence Day 2021: 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले हाई अलर्ट पर रेलवे, सिलीगुड़ी पर RPF कर रही चेकिंग

75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले सिलीगुड़ी के सभी रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जिसके मद्देनजर RPF लगातार आने-जाने वाले यात्रियों की चेकिंग कर रही है.

कोलकाताः देश कल 15 अगस्त के मौके पर इस बार अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा जिसे लेकर कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था काफी दुरुस्त कर दी गई हैं. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए रेलवे को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जिसके मद्देनजर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के सभी रेलवे स्टोशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

हाई अलर्ट पर रेलवे

दरअसल हाल ही के दिनों में बिहार के दरभंगा स्टेशन पर पार्सल में हुए ब्लास्ट के बाद रेलवे को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हाई अलर्ट पर रखा गया है. जिसके साथ ही रेलवे ने कई राज्यों में संवेदनशील रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है. जिसके मद्देनजर 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले सिलीगुड़ी के सभी रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है. 

बढ़ाई गई सिलिगुड़ी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा

सिलीगुड़ी के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा में तैनात जवान लगातार आने-जाने वाले यात्रियों के सामानोों की जांच कर रहे हैं. वहीं स्निफर डॉग के जरिए रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था चेक की जा रही है. इसे लेकर आरपीएफ अधिकारी संजीव साहा का कहना है कि 'हम किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं. मैं यात्रियों से घबराने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की अपील करता हूं.'

दिल्ली में 15 अगस्त तक बंद पार्सल सेवा

फिलहाल बिहार में हुए ब्लास्ट को देखते हुए रेलवे ने राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा है. इसके साथ ही दिल्ली में पार्सल सुविधा को 15 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है. रेलवे ने आरपीएफ को हाई अलर्ट पर रखने के साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं जो ट्रेन की देखरेख से जुड़े रहते हैं.

रेलवे ने कर्मचारियों को निर्देश देने के साथ ही कहा है कि प्लेटफॉर्म से यार्ड की ओर ले जाने से पहले ट्रेन की जांच पूरी सतर्कता के साथ की जाए और ट्रेन को लॉक करने के बाद ही यार्ड में प्रवेश कराया जाए. इसके साथ ही यार्ड में खड़ी ट्रेनों की देखरेख की भी बात कही गई है. वहीं स्टेशनों के बाहर पार्किंग में खड़े हर प्रकार के वाहन की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ेंः

Cattle Protection Bill: असम विधानसभा में मंदिरों के 5KM दायरे के भीतर बीफ की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाला मवेशी संरक्षण विधेयक पारित

Twitter इंडिया के MD मनीष माहेश्वरी का तबादला, अमेरिका में की गई नियुक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget