एक्सप्लोरर

India Independence Day 2023: '1000 साल की गुलामी और आने वाले भव्य भारत के बीच पड़ाव में खड़ा देश', 77वें स्वतंत्रता दिवस पर बोले पीएम मोदी

Independence Day 2023 Special: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि देश के नौजवानों और बेटे-बेटियों को जो सौभाग्य आज मिला है, वो शायद ही किसी के नसीब में होता है इसलिए इसे गंवाना नहीं है.

 Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह खोई हुई विरासत और खोई हुई समृद्धि को प्राप्त करना है और अगले एक हजार साल के लिए दिशा निर्धारित करनी है. पीएम मोदी ने मंगलवार (15 अगस्त, 2023) को लगातार 10वीं बार लाल किले पर झंडा फहराया.

ध्वजारोहण के बाद देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत एक हजार साल की गुलामी और आने वाले एक हजार साल के भव्य भारत के बीच में पड़ाव पर खड़ा है. उन्होंने कहा कि देश इस समय ऐसी संधि पर खड़ा है और इसलिए अब हमें रुकना है, दुविधा में नहीं जीना है.

पीएम मोदी ने कहा, अगले एक हजार साल के लिए दिशा निर्धारित करनी है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हमें खोई हुई उस विरासत का गर्व करते हुए, खोई हुई समृद्धि को प्राप्त करते हुए, हमें फिर एक बार और ये बात मानकर चलें कि हम जो भी करेंगे, जो भी कदम उठाएंगे और जो भी साधना करेंगे वो अगले एक हजार साल तक अपनी दिशा निर्धारित करने वाला है.' 

पीएम मोदी बोले, आज जो सौभाग्य मिला है, वो शायद ही किसी के नसीब में होता है
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'भारत के भाग्य को लिखने वाला है. देश के नौजवानों और बेटे-बेटियों को कहना चाहूंगा कि जो सौभाग्य उन्हें आज मिला है, वो शायद ही किसी के नसीब में होता है. वह आपके नसीब में आया है और इसलिए इसे गंवाना नहीं है.'

10वीं बार फहराया तिरंगा झंडा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 7.30 बजे लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा फहराया और देश को संबिधत किया. उन्होंने लगातार 10वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा फहराया. मई, 2014 में पीएम मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे.

यह भी पढ़ें:
Independence Day 2023: पीएम मोदी ने की मनमोहन सिंह की बराबरी, जानें लाल किले पर किस प्रधानमंत्री ने फहराया सबसे ज्यादा बार तिरंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget