एक्सप्लोरर

एक बार फिर बोरवेल में फंसी मासूम की जिंदगी, MP के टीकमगढ़ में बच्चे को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी

मध्यप्रदेश के निवाडी के सेतपुरा गांव में तीन साल का प्रह्लाद कुशवाहा अपने ही खेत में खुदे बोरबेल में खेलते खेलते जा गिरा. मासूम को बचाने के लिए सेना, SDRF, सागर और ग्वालियर के अलावा लखनऊ से पहुंचे बचाव दल की देखरख में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

नई दिल्लीः मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवाडी के गांव सैतपुरा में 3 साल के मासूम पहलाद को बोरबेल से निकालने में अब तक 46 घंटे से अधिक का वक्त बीत चुका है. 4 नवंबर को दिन में 9 से 10 बजे के बीच बोरबेल में गिरने के बाद से लेकर अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन को चलते हुए 46 घंटे से अधिक का समय हो चुका है. वहीं रेस्क्यू टीम के हाथ अबी भी खाली ही हैं. बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम को बच्चे तक पहुंचने में आज का पूरा दिन लग सकता है.

निवाड़ी कलेक्टर आशीष भार्गव ने इस पूरे मामले में शुरुआत से प्रशासनिक लापरवाहियों को जिम्मेदार बताया है. वहीं उनका कहना है कि नया जिला होने के कारण संसाधनों की कमी के साथ-साथ अधिकारियों में तालमेल का अभाव, व्यवस्थाओं और संसाधन जुटाने में देरी बरती गई है. वहीं अब आज सुबह से उस पूरे क्षेत्र में धारा 144 लगा कर आम आदमी के साथ-साथ मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी है.

बताया जा रहा है कि मौके पर सेना, SDRF, सागर और ग्वालियर के अलावा लखनऊ से पहुंचे बचाव दल की देखरख में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. एल एन टी और जेसीबी मशीनें लगातार बोरबेल के समानान्तर सुरंग बनाने के लिये पर्याप्त खुदाई का काम कर रही हैं. वहीं मासूम पहलाद के बोरबेल में 60 फ़ीट नीचे फंसे होने का अनुमान है, उसी को देखते हुए खुदाई का काम जारी है.

पहलाद के परिजनों की निगाहें भी रेस्क्यू टीम के भरोसे अपने बेटे के सुरक्षित बोरबेल से निकल आने की उम्मीद में रेस्क्यू अभियान पर टिकी हुई हैं. दरअसल यह हादसा तब हुआ जब निवाडी के पृथ्वीपुर थाने के सेतपुरा गांव में तीन साल का प्रह्लाद कुशवाहा अपने ही खेत में खुदे बोरबेल में खेलते खेलते जा गिरा. उसके पिता ने 3 दिन पहले ही खेत में बोरवेल खुदवाया था. जिसे एक तसले से ढंका गया था. पिता का कहना है कि इसकी गहराई 200 फ़ीट है, जिसमें 90 फुट की गहराई पर पानी है. वहीं पिता का कहना है कि बोर में गिरने के कुछ देर तक तो बच्चे की आवाज आ रही थी, वहीं अब कोई भी आवाज सुनाई नहीं दे रही है.

इसे भी पढ़ेंः BPO नियमों को उदार बनाए जाने के बाद PM मोदी बोले- सरकार भारत को तकनीकी केंद्र बनाने को प्रतिबद्ध भारत-चीन के बीच 8वें दौर की कोर कमांडर स्तर की बातचीत आज, अबतक नहीं निकला कोई नतीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget