एक्सप्लोरर

इमरान के शपथ समारोह में गावस्कर, कपिल, सिद्धू, और आमिर को बुलावा, स्वामी बोले- जो जाएगा वो आतंकवादी

इमरान के न्योते के बाद भारत में विवाद शुरू हो गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग पाकिस्तान जाएंगे उन्हें आतंकवादी माना जाना चाहिए.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. इमरान खान के शपथग्रहण में किसी विदेशी नेता को नहीं बुलाया जाएगा. पहले चर्चा थी कि इमरान खान के शपथग्रहण में सार्क देशों के प्रमुखों को बुलाया जाएगा. इमरान खान के शपथ ग्रहण में उनके कुछ खास विदेशी दोस्त ही शामिल होंगे. अभी तक इमरान खान के शपथ ग्रहण की तारीख तय नहीं है, पहले खबर थी कि वो 11 अगस्त को शपथ लेंगे.

भारत किसी पर पाबंदी नहीं लगाएगा: सूत्र

इमरान की ओर से भारत में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और अभिनेता आमिर खान को न्योता भेजा है. नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान खान के न्योते को स्वीकार कर लिया है. सिद्धू ने कहा है कि वो नेता की हैसियत से नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर और इमरान खान के दोस्त की हैसियत से जाएंगे. भारत सरकार के विदेश सूत्रों के मुताबिक सरकार किसी के जाने पर बंदिश नहीं लगाएगी.

इसी तरह कपिल देव ने भी कहा कि उन्होंने नहीं देखा है कि उन्हें न्योते में क्या आया है. हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर बुलावा है तो वो जाएंगे.

सादगी से होगा कार्यक्रम, सिर्फ चाय बिस्कुट का इंतजाम

पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार मोना आलम ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि इमरान खान का शपथ ग्रहण बेहद सादगी से राष्ट्रपति भवन में होगा. ऐसे में अगर वो सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों को बुलाते हैं तो उन्हें दोनों देशों के उच्चायोगों को शामिल करना होगा. इसके साथ ही इसमें खर्च भी बहुत होगा. इसलिए कुछ चुनिंद दोस्तों को ही बुलाया जाएगा. ये लोग पाकिस्तान के राजकीय मेहमान होंगे. इसके साथ ही मोना आलम ने बताया कि शपथ ग्रहण में सिर्फ चाय -बिस्कुट का ही इंतजाम होगा. निजी मेहमानों के भोजन का खर्च इमरान खुद उठाएंगे.

न्योते पर राजनीति: स्वामी बोले- जो जाएगा वो आतंकवादी

इमरान के न्योते के बाद भारत में विवाद शुरू हो गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग पाकिस्तान जाएंगे उन्हें आतंकवादी माना जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ''जो लोग इमरान खान के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे. उन्हें ब्लैकलिस्ट में डाल देना चाहिए. उन्हें बुरी नजर से देखना चाहिए. उन्हें आतंकवादी की तरह देखा जाना चाहिए.''

यह भी पढ़ें-

गुरुग्राम: मुस्लिम लड़के की जबरन कटवाई गई दाढ़ी, मना करने पर सैलून वाले को भी पीटा

मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है इसलिए घुसपैठ बढ़ रही है: निशिकांत दुबे

मुजफ्फरपुर रेप कांड: लेफ्ट-आरजेडी का बिहार बंद, जहानाबाद में रोकी जनशताब्दी

BlackBerry Evolve, Evolve X स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, भारत में बनाए गए हैं दोनों स्मार्टफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट ने आखिर क्यों कहा? 'ऐसे तो हमारी पत्नी भी पॉकेट मनी मांगने लगेंगी'
सुप्रीम कोर्ट ने आखिर क्यों कहा? 'ऐसे तो हमारी पत्नी भी पॉकेट मनी मांगने लगेंगी'
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
विराट कोहली का जन्मदिन आज, नितिन गडकरी ने बधाई, जानें क्या लिखा?
विराट कोहली का जन्मदिन आज, नितिन गडकरी ने बधाई, जानें क्या लिखा?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget