एक्सप्लोरर

इमरान खान ने फिर दिया न्यौता तो सिद्धू बोले- सरकार से पूछ कर जाऊंगा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने एक बार फिर न्यौता दिया है. सिद्धू को इमरान खान ने करतारपुर साहिब कोरिडोर के शिलान्यास पर आमंत्रित किया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने एक बार फिर न्यौता दिया है. सिद्धू को इमरान खान ने करतारपुर साहिब कोरिडोर के शिलान्यास पर आमंत्रित किया है. इमरान खान ने उन्हें फोनकर के आने का न्यौता दिया. पाकिस्तान के पीएम से मिले न्यौते पर सिद्धू ने कहा है कि वह भारत सरकार के इजाजत लेने के बाद जाएंगे. बता दें कि इससे पहले जब मोदी कैबिनेट ने सिख समुदाय को बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा कि वह करतारपुर गलियारे (कॉरिडोर) के विकास के लिए पाकिस्तान सरकार से आग्रह करेगी तो सिद्धू ने पीएम मोदी को थैंक्यू कहा था. सिद्धू ने कहा, ''मैं भारत सरकार का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने दुनिया के 12 करोड़ नानक नाम लैवस के हित में पाकिस्तानी सरकार से अनुरोध किया. मुझे उम्मीद है कि सुषमा स्वराज से जो वायदे किये थे वह पत्र तैयार होगा.'' इससे पहले सिद्धू पाकिस्तान इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे जिसको लेकर काफी बबाल हुआ था. शपथ ग्रहण समारोह में वह वहां के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिले थे. इस दौरान सिद्धू ने बाजवा और पाकिस्तान की तारीफ में जमकर कसीदे भी पढ़े थे. इस्लामाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने कहा था, 'मैं एक मोहब्बत का पैगाम हिन्दुस्तान से लाया था, जितनी मोहब्बत मैं लेकर आया था, उससे 100 गुना ज्यादा मोहब्बत मैं वापस लेकर जा रहा हूं. पाकिस्तान से जो वापस आया है, वो सूद समेद आया है.' सिद्धू को वापस भारत आने के बाद काफी विरोध का सामना करना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget