एक्सप्लोरर

काम की बात: 30 सितंबर तक आधार-पैन लिंक और डीमैट अकाउंट की KYC अपडेट जरूर करा लें

अगर बैंक अकाउंट में अभी तक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो 30 सिंतबर तक तुरंत करा लें. अगर पुराना नंबर बंद हो गया है तो नया अपडेट करा लें. क्योंकि 1 अक्टूबर से ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम लागू होने वाला है.

Important Task Deadline: कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार ने कुछ जरूरी कामों की डेडलाइन बढ़ा दी है. अब इनकम टैक्‍स रिटर्न (ITR), आधार-पैन कार्ड लिंक, डीमैट अकाउंट की केबाईसी अपडेट करने जैसे कुछ काम पूरे करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है. अब 30 सितंबर तक भी ये जरूरी काम पूरे नहीं किए गए, तो 1 अक्टूबर से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

पैन और आधार कार्ड को लिंक करा लें
केंद्र सरकार ने पैन और आधार कार्ड को लिंक कराने की डेडलाइन बढ़ाकर 30 सिंतबर 2021 कर दी है. पहले यह डेडलाइन 30 जून थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. जिन लोगों ने अब तक पैन और आधार को लिंक नहीं कराया है, उनके लिए सरकार का यह कदम राहत देने वाला है.  पैन को आधार से लिंक करना काफी आसान है. आप घर बैठे भी इसे इंटरनेट की मदद से लिंक कर सकते हैं. 

IT रिटर्न भरने की अंतिम तारीख
आयकर विभाग इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है. आप (www.incometax.gov.in) इस नए पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना रिटर्न भर सकते हैं. आयकर विभाग ने एक नई फाइनेंशियल ईयर 2021 में आईटीआर फॉर्म फाइल करने के लिए JSON नाम से एक नई सुविधा की शुरुआत की है. फाइनेंशियल ईयर 2021 से एक नई रिआयती टैक्स सुविधा को भी शामिल किया गया है. इसके तहत करदाता को रिटर्न भरने से पहले पुरानी टैक्स व्यवस्था और नई टैक्स व्यवस्था में से किसी एक का चुनाव करने का विकल्प मिलेगा.

डीमैट अकाउंट में KYC करा लें अपडेट
अब डीमैट अकाउंट में भी KYC अपडेट कराना अनिवार्य है. अगर KYC नहीं होती है तो डीमैट अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा. कैपिटल मार्केट रेग्‍युलेटर सिक्‍युरिटी एंड एक्‍सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने निवेशकों को डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट्स में  KYC डीटेल अपडेट कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2021 तय की है. हालांकि पहले यह डेडलाइन 31 जुलाई 2021 थी.

बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर अपडेट करा ले
अगर आपके बैंक अकाउंट में अभी तक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो 30 सिंतबर तक तुरंत करा लें. अगर पुराना नंबर बंद हो गया है तो नया अपडेट करा लें. क्योंकि 1 अक्टूबर से ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम लागू होने वाला है. अगर आपने मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग में बिजली, LIC या अन्य किसी खर्च को ऑटो डेबिट मोड में डाला है तो हर महीने का बिल एक निश्चित तारीख को बैंक खाते से ऑटोमैटिक कट जाएगा. इसलिए आपका एक्टिव मोबाइल नंबर बैंक में अपडेट होना जरूरी है.

DDA फ्लैट खरीदारों के लिए डेडलाइन
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने फ्लैट खरीदारों को राहत देते हुए भुगतान की आखरी तारीख को बढ़ा दिया है. आवास योजना 2019 के आवंटियों से मांग की गई राशि जमा करने की आखरी तारीख 11 नवंबर 2020 से 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है. साथ ही इसे 10 प्रतिशत ब्याज के साथ 30 सितंबर तक के लिए बढ़ाया है. 

आवास योजना मार्च 2019 में शुरू की गई थी और नरेला समेत वसंत कुंज में लगभग 18,000 फ्लैटों को बिक्री के लिए रखा गया था. बाद में यह संख्या घटाकर 10,000 कर दी गई थी क्योंकि डीडीए को उम्मीद के मुताबिक खरीदार नहीं मिल रहे थे.

ये भी पढ़ें-
Bank Holidays in September: सितंबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Melting Glaciers: जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ता खतरा, धरती की ऊपरी परत हो रहें बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget