एक्सप्लोरर

महंगाई की मार से देश की जनता परेशान, मोबाइल बिल से लेकर बिगड़ा किचेन का बजट

वोडाफोन और आइडिया करीब 42 फीसदी तक महंगा हुआ. एयरटेल 50 फीसदी तक महंगा हुआ. एयरटेल के पैक 50 पैसे से 2 रुपये 85 पैसे रोजाना के हिसाब से बढ़ाए गए हैं. जियो ने मोबाइल सेवाओं के दाम में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है.

नई दिल्लीः सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है लेकिन साल खत्म होते-होते महंगाई ऐसी बढ़ी है कि जनता के पसीने छूट रहे हैं. किचन का बजट प्याज ने बिगाड़ दिया है तो गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है. देश के लोगों पर महंगाई का जो सबसे नया हंटर चला है वो है मोबाइल की कॉल दरों का. वोडाफोन, आइडिया, एयरटेल के बाद जियो ने भी कॉल दरों में बढ़ोतरी का एलान किया है.

मोबाइल कंपनियों की तरफ से टैरिफ बढ़ाने का असर पूरे देश पर है. दिल्ली से लेकर मुंबई और लखनऊ से पटना तक लोग कॉल दर बढ़ाने से नाराज हैं. मुफ्त कॉल और सस्ते डेटा अब सिर्फ इतिहास की बात हो गई है. मोबाइल कंपनियों ने सीधे लोगों की जेब पर हमला किया है.

जनता कॉल ड्रॉप से परेशान

उपभोक्ताओं की शिकायत है कि मोबाइल कंपनियां पहले अपनी सेवाएं सुधारे फिर दाम बढ़ाने के बारे में सोचे. जनता कॉल ड्रॉप और नेटवर्क की प्रॉब्लम से परेशान है और कंपनियां सर्विस में सुधार की जगह जनता पर महंगाई वाला वार कर रही है.

मौजूदा दौर में लगभग हर हाथ में मोबाइल है इसलिए कॉल रेट महंगा होने की चोट भी हर भारतीय पर पड़ी है. प्रीपेड उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ा है. डाटा और कॉल दोनों महंगी हुईं. महीने वाला और सालाना रिचार्ज महंगा हो गया है.

अब आप ये सोच कर नहीं बच सकते हैं कि इस कंपनी की कॉल दरें सस्ती हैं या डेटा सस्ता है. आप पर महंगाई की मार में सब एक पर एक हैं. कौन सा नेटवर्क कितना महंगा हुआ है वो भी जान लीजिए.

किस कंपनी का पैक कितना हुआ महंगा

वोडाफोन और आइडिया करीब 42 फीसदी तक महंगा हुआ. एयरटेल 50 फीसदी तक महंगा हुआ. एयरटेल के पैक 50 पैसे से 2 रुपये 85 पैसे रोजाना के हिसाब से बढ़ाए गए हैं. जियो ने मोबाइल सेवाओं के दाम में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. वोडाफोन, आइडिया, एयरटेल की नई दरें कल से और जियो की 6 दिसंबर से लागू होंगी.

देश में मोबाइल उपभोक्ता और खासकर इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की तादाद बेतहाशा बढ़ी है. एक आंकड़े के मुताबिक देश में 118 करोड़ 40 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं. 66 करोड़ 53 लाख लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं. एक व्यक्ति रोजाना 23 मिनट मोबाइल से इंटरनेट इस्तेमाल करता है.

मोबाइल कंपनियां साल की दूसरी तिमाही में बड़े घाटे का दावा कर रही हैं और जिसकी भरपाई अब महंगे कॉल रेट से जनता से वसूला जा रहा है. देश के दूसरे हिस्सों की बात छोड़ दीजिए दिल्ली के सबसे सुरक्षित और हाईप्रोफाइल इलाके लुटियंस जोन में भी ठीक से मोबाइल नेटवर्क नहीं आता है.

प्याज की माला पहनकर नामांकन करने पहुंचे निर्दलीय उम्मीदवार

विपक्ष महंगे कॉल रेट के पीछे सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहा है. जनता पहले से ही महंगे प्याज की मार से परेशान है. देश के खुले बाजारों में प्याज 80 से लेकर 120 रुपये किलो तक बिक रहा है. फिलहाल इससे राहत मिलने वाली भी नहीं है.

महंगे प्याज को लेकर लोग अलग अलग तरीके से गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. झारखंड के बोकारे में एक निर्दलीय उम्मीदवार तो प्याज की माला पहनकर ही नामांकन भरने पहुंच गए. बाजार में प्याज की सप्लाई काफी कम है जिसकी वजह से दाम काबू में नहीं आ रहे हैं.

गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा

सरकार मिश्र और तुर्की से प्याज का आयात करने वाली है लेकिन आपको महंगे प्याज से तुरंत राहत मिलने वाली नहीं है. मोबाइल और प्याज के अलावा गैस सिलेंडर भी लोगों का तेल निकाल रहा है. गैर सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर दिसंबर से महंगा हो चुका है.

दिल्ली में गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 13 रुपये 50 पैसे महंगा हुआ है. सिलेंडर का दाम 681.50 रुपये से बढ़कर 695 रुपये हो गया है. कोलकाता में सिलेंडर 19.50 रुपये से बढ़कर 725.50 का हो गया है. मुंबई में 14 रुपये बढ़कर 665 रुपये का हो गया है.

मतलब साल खत्म होते होते तक महंगाई का चौतरफा माहौल तैयार है. नए साल से पहले ही जनता बिगड़े बजट की चिंता में डूब गई है.

राहूल गांधी का झारखंड में वादा- कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज होगा माफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget