एक्सप्लोरर

Weather Updates: दिल्ली-NCR, यूपी में दो दिन छाए रहेंगे बादल, उत्तराखंड में आज बारिश, इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी, जानें देशभर का हाल

Weather Today: मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे हफ्ते भी तापमान बढ़ने के आसार नहीं है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 मई को एक बार बारिश हो सकती है.

Weather Forecast: दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम बहुत तेजी से बदल रहा है. कभी बारिश हो रही है तो कभी धूप निकल रही है. हालांकि इस साल भीषण गर्मी के महीने मई में अभी तक लू से राहत है. साथ ही देश भर पिछले कुछ दिनों में हुई बेमौसम बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम ही दर्ज किया गया.

विभाग के अनुसार मंगलवार 9 मई को बारिश का अनुमान नहीं है. साथ ही दिन भर तेज हवा चलने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में 9 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार 8 मई को हल्की बारिश हुई. जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है.

इस हफ्ते नहीं बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे हफ्ते भी तापमान बढ़ने के आसार नहीं हैं. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 मई को एक बार फिर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है. राजस्थान में आने वाले एक दो दिन में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में दो से 4 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है.  

राज्य के कुछ भागों में 9-10 मई को अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री दर्ज होने की संभावना है. इसके अलावा राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी इलाके में दोपहर के समय 15 से 20 Kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है. 

बारिश को लेकर नहीं है पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी मंगलवार 9 मई को बारिश के आसार नहीं है. हालांकि मंगलवार को यूपी के कुछ इलाको में हल्के बादल रहने का अनुमान है, जिसके चलते मौसम शुष्क रहेगा. साथ ही न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.बिहार में भी एक दो दिन में तापमान बढ़ने की संभवाना है. साथ ही अगल 5 दिनों तक राज्य में कोई बारिश को लेकर पूर्वानुमान नहीं है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश का अनुमान है. इसके अलावा राज्य के बाकि इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा.

 

तेज बारिश के है आसार
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लगातार बेमौसम बर्फबारी और बारिश हो रही है. जिसके चलते पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री के बीच गिर गया है. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बर्फबारी और बारिश की भविष्यवाणी की है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश,पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश के आसार है. जानकारी के मुताबिक तीनों राज्यों में साइक्लोन मोचा का खतरा मंडरा रहा है. साथ ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर बनना शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Elections: सोनिया गांधी के बयान पर EC का एक्शन, BJP से भी पूछे सवाल, आखिरी दिन कैसा रहा कैंपेन? बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget