एक्सप्लोरर

Weather Today: अगले 5 दिन लू से राहत! दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट, यूपी में मौसम साफ, जानें देश का हाल

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र में शनिवार (6 मई) को बारिश के आसार है. इसके अलावा अगले 5 दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में लू की स्थिति नहीं है.

Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार (5 मई) को मौसम साफ रहा, जिसके चलते लोगों को बेमौसम बारिश से राहत मिली है. हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक बार फिर बारिश का दौर शनिवार (6 मई) से शुरू हो सकता है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बिजली गरजने के साथ बारिश की संभावना है.

वहीं 11 मई तक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक देश में पिछले हफ्ते हुई बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है. आईएमडी के अनुसार, अगले 2 दिनों में उत्तर पूर्व भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पंजाब, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में भी शनिवार (6 मई) को बारिश के आसार है. राजस्थान के नागौर, अजमेर जिलों में और आसपास की जगहों पर बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना है. जोधपुर, पाली जिलों के क्षेत्रों मे भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने के आसार है.

इसके अलावा आईएमडी ने कहा कि 7 मई को अंडमान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और निकोबार और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों के अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है और अगले 5 दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में लू की स्थिति नहीं है.

  

2 से 4 डिग्री तापमान बढ़ने की है उम्मीद
बिहार मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने की उम्मीद है. वहीं उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है. राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने 6 मई को उत्तर प्रदेश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि 7 मई को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर से देखा जा रहा है. जिसकी वजह से पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात बनेगा जिसके चलते मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है. जिसके  कारण इस क्षेत्र में एक लो प्रेशर एरिया बनेगा. जिसका असर अगले 48 घंटों तक रहेगा. साथ ही ये लो प्रेशर एरिया 8 मई को डिप्रेशन में बदल जाएगा जो 9 मई को साइक्लोन में तब्दील हो जाएगा.

यह भी पढ़ें

क्यों जल रहा है मणिपुर, 10 साल पुरानी एक वजह कैसे बनी जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
‘कॉमर्शियल जहाज को निशाना न बनाएं’, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को समझा दिया
‘कॉमर्शियल जहाज पर बंद करें अटैक’, जयशंकर का ईरान के विदेश मंत्री को फोन
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget