एक्सप्लोरर

Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी समेत इन राज्यों में लौटी हीटवेव, सूरज सितम ढाने को तैयार! पारा 42 डिग्री के पार

Weather Updates: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. IMD ने कई राज्यों में लू चलने के भी संकेत दिए है.

Weather Forecast: देश में हुई बेमौसम बारिश के बाद गर्मी का प्रकोप फिर से शुरू हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के ज्यादातर राज्यों में चिलचिलाती गर्मी फिर से पड़ने लगी है. इसके अलावा आने वाले कुछ दिनो में देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही कुछ राज्यों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 11 मई को ज्यादातर राज्यों में बारिश के आसार नहीं है और मौसम साफ रहेगा.

IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. साथ ही मौसम साफ रहेगा. देश के कई हिस्सों में शनिवार 13 मई और रविवार 14 मई को बारिश के आसार है, लेकिन तापमान में इससे कोई गिरावट नहीं होगी. 13 मई को अधिकतम तापमान 42  डिग्री सेल्सियस और 14 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

लू चलने के भी दिए है संकेत
राजस्थान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क और तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. यूपी में भी बारिश का दौर खत्म हो गया है. जिसके बाद अब फिर से मौसम का मिजाज एक बार फिर से गर्म होने जा रहा है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी की आशंका है. उत्तराखंड में भी आने वाले एक दो दिनों में मौसम शुष्क रह सकती है. बिहार के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जिलों का तापमान 42 डिग्री पार हो चुका है. इसके अलावा विभाग ने कई जिलों में लू चलने के भी संकेत दिए है.

हीटवेव की स्थिति के भी है आसार
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात में अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है. गुजरात के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका है. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के आसपास है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इन राज्यों में अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 4-5 डिग्री की वृद्धि देखने को मिल सकती है. साथ ही कुछ जगहों पर हीटवेव की स्थिति के भी आसार है.

मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन मोचा की वजह से कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को सरकार बनाने का न्योता देना सही या गलत? CJI की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच आज सुनाएगी फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget