एक्सप्लोरर

Holi 2024 Weather Update: होली पर कहां-कहां होगी बारिश? जानें IMD का अलर्ट

Weather Forecast: होली के दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश नहीं होने की संभावना है. आईएमडी के ताजा अपडेट से पता चलता है कि होली पर कहां-कहां बारिश हो सकती है.

IMD Weather Forecast: रंग और उल्लास का पर्व होली इस बार सोमवार (25 मार्च) को मनाया जाएगा. उससे पहले रविवार (24 मार्च) को होलिका दहन होगा. कई लोग अभी से होली की खुमारी में डूबने की तैयारी कर चुके हैं लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि क्या इस बार होली पर बारिश होगी. आइये जानते हैं कि होली पर कैसा रहेगा मौसम का हाल. 

होली पर कहां हो सकती है बारिश?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से शनिवार (23 मार्च) को जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक, 23 से 29 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है.

23, 25 और 26 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा या बर्फबारी की संभावना है. 23 और 25 मार्च को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है. 25 और 26 मार्च को असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

बिहार और झारखंड में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 और 26 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. ऐसा ही मौसम 25 और 26 मार्च के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में और 25 मार्च को बिहार और झारखंड में देखने को मिल सकता है.

होली पर दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

स्काईमेट के मुताबिक, इस साल दिल्ली-एनसीआर में होली पर मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है. स्काईमेट ने कहा दिल्ली-एनसीआर में इस होली पर हवाएं सामान्य से ज्यादा तेज चल सकती हैं, लेकिन इससे केवल गर्मी बढ़ेगी. बारिश और बौछारें पहाड़ों तक ही सीमित रहेंगी. इस दौरान दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

पंजाब, लखनऊ, पटना और कोलकाता में ऐसा रहेगा मौसम

25 मार्च को पंजाब, लखनऊ और आगरा आसमान साफ रहने की संभावना है. पटना में आंशिक रूप से बादल छाये रहने संभावना है. कोलकाता में भी होली के दिन बादल छाये रहने का अनुमान है.

स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 27 मार्च की देर रात और 28 मार्च की सुबह हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, आईएमडी के मुताबिक, 26 से 28 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Metro Holi Viral Video: 'देखने में ही शर्म आ रही', मेट्रो में होली खेलने वाली लड़कियों पर भड़के यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget